एक्सप्लोरर

अहमद पटेल की पत्नी को मनमोहन सिंह की चिट्ठी, कहा- कांग्रेस और देश ने अच्छे नेता को खो दिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है और उनकी पत्नी को चिट्ठी लिखी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो चुका है. 71 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अहमद पटेल ने आखिरी सांस ली. अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था. वहीं अब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है और उनकी पत्नी को चिट्ठी लिखी है.

अहमद पटेल की पत्नी मैमूना अहमद को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है, 'अहमद पटेल के निधन के कारण कांग्रेस पार्टी और हमारे देश ने एक बहुत अच्छे नेता को खो दिया है, जो हमेशा समाज के गरीब और दलित लोगों की भलाई के लिए सोचते थे.

मनमोहन सिंह ने चिट्ठी में लिखा है कि अहमद पटेल के निधन से वो काफी दुखी हैं. अहमद पटेल ने कांग्रेस के लिए काफी लंबे वक्त तक सेवा की है. लोगों के बीच में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो लोकसभा के लिए तीन बार चुने गए. इसके अलावा राज्यसभा के लिए पांच बार उनका चयन हुआ.

मनमोहन सिंह ने कहा, 'उनके ज्ञान की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है. उनके निधन के कारण देश ने और कांग्रेस पार्टी ने एक अच्छे नेता को खो दिया है. मेरी पत्नी और मेरी तरफ से आपके और आपके परिवार को पूरी संवेदना है. हमारी प्रार्थना है कि ईश्वर आपको इस दुख की घड़ी में इस क्षति को सहने की शक्ति दे.'

1977 में लोकसभा चुनाव में जीत

बता दें कि 21 अगस्त 1949 को अहमद पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था. अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल कर चुके थे. इसके अलावा 5 बार राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. अहमद पटेल 1977 में 28 साल की उम्र में पहली बार भरूच से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वहीं साल 2018 के अगस्त के महीने में उन्हें कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें:

गुजरात का वो राज्यसभा चुनाव, जब बीजेपी के चाणक्य को अहमद पटेल ने दी थी शिकस्त कांग्रेस में शोक की लहर, राहुल बोले- पार्टी के स्तंभ थे अहमद पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget