एक्सप्लोरर

Delhi Traffic Alert: अंतिम सफर पर मनमोहन सिंह, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Traffic Diversion: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार को निगम बोध घाट पर होगी. इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Delhi Traffic Update: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. निगम बोध घाट पर शनिवार (28 दिसंबर) को होने वाले उनके अंतिम संस्कार को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था भी सख्त रखी गई है. कई वीआईपी हस्तियों और बड़ी संख्या में आम जनता के शामिल होने की संभावना की वजह से कुछ रास्तों को बंद या डायवर्ट किया जाएगा.

ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार (28 दिसंबर) सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक नई दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं. खासतौर पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और बाकी प्रमुख स्थानों पर पहुंचने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले निकलें और मेट्रो जैसी सार्वजनिक व्हीकल्स का इस्तेमाल करें. 

मोतीलाल नेहरू मार्ग से निगम बोध घाट तक ट्रैफिक डायवर्जन

सुबह 8 बजे डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास से कांग्रेस मुख्यालय, अकबर रोड ले जाया जाएगा. यहां पार्टी कार्यकर्ता और जनता अंतिम दर्शन करेंगे. इस दौरान इंडिया गेट से मोतीलाल नेहरू मार्ग तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है.

जानकारी के मुताबिक डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ, दिल्ली गेट और राजघाट होते हुए निगम बोध घाट पहुंचेगी. इस दौरान काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोका जाएगा. डायवर्जन के तहत राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु जैसे मार्ग प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर भी ट्रैफिक बाधित रहेगा.

सुरक्षा के लिए सतर्कता जरूरी

दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें. प्राइवेट व्हीकल्स को केवल निर्धारित पार्किंग वाले जगहों पर खड़ा करने की सलाह दी गई है. बस यात्रियों को सूचित किया गया है कि ट्रैफिक बदलाव की वजह से कुछ बस मार्गों में परिवर्तन हो सकता है.

भीड़भाड़ वाले जगहों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते ही पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि शनिवार का दिन होने (28 दिसंबर) और बारिश की संभावना की वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी जिससे यातायात सुगम रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: निगमबोध घाट पर होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, कांग्रेस मुख्यालय में 8 बजे से होंगे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget