एक्सप्लोरर

Tribute To Manmohan Singh: मनमोहन सिंह को कैबिनेट की बैठक में दी गई श्रद्धांजलि, पास हुआ शोक प्रस्ताव

Manmohan Singh Died: पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर को निधन के बाद आज (27 दिसंबर) केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस बैठक में उनके योगदान को याद किया गया.

Manmohan Singh Death: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज (27 दिसंबर) एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. डॉ. सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) की रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया और उनके निधन के बाद ये पहली बैठक थी, जिसमें उनके योगदान को याद किया गया. कैबिनेट बैठक के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को याद किया गया.

बैठक में उपस्थित मंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान किए गए ऐतिहासिक फैसलों को सराहा. बैठक में विशेष रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधारों और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के उनके प्रयासों की चर्चा की गई. 

शोक प्रस्ताव पारित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया. इस प्रस्ताव के माध्यम से उनके योगदान और उनके जीवन के कार्यों को सम्मानित किया गया. मंत्रियों ने मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

जानकारी के अनुसार आज शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. इसमें औपचारिक रूप से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी. कल अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा. बता दें कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी थे.

वक्फ संशोधन बिल की बैठक स्थगित

वक्फ संशोधन बिल को लेकर बनाई गई संसद की संयुक्त समिति की बैठक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गई. ये बैठक मनमोहन सिंह के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के कारण टाल दी गई. 

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Death: न बेटी, न पत्नी, मनमोहन सिंह ने परिवार के किसी सदस्य को सरकारी गाड़ी में नहीं बैठने दिया, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget