एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट कर लगाया बड़ा आरोप, कहा- वर्दी वालों से बसों में आग लगवा रही है BJP

विरोध प्रदर्शन के दौरान आज तीन बसों में आग लगाई गई थी. सिसोदिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि इस वीडियो की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आखिर पुलिसवाले उस बस में क्या डाल रहे थे, जिसमें आग ही नहीं लगी थी.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग अब दिल्ली तक आ पहुंची है. आज जामिया में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अब दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया है कि बीजेपी ने घटिया राजनीति करते हुए पुलिस से ये आग लगवाई है. बता दें कि प्रदर्शन के दौरान आज तीन बसों में आग लगाई गई थी. सिसोदिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि इस वीडियो की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आखिर पुलिसवाले उस बस में क्या डाल रहे थे, जिसमें आग ही नहीं लगी थी.

मनीष सिसौदिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने पहले ट्वीट में कहा, "चुनाव में हार के डर से बीजेपी दिल्ली में आग लगवा रही है. AAP किसी भी तरह की हिंसा के ख़िलाफ़ है. ये बीजेपी की घटिया राजनीति है. इस वीडियो में ख़ुद देखें कि किस तरह पुलिस के संरक्षण में आग लगाई जा रही है."

मनीष सिसोदिया ने अपने दूसरे ट्वीट में कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें पुलिसवाले कुछ लड़कियों पर लाठीचार्ज करते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने इस ट्वीट में कहा, "ये फ़ोटो देखिए.. देखिए कौन लगा रहा है बसों और कारों में आग.. यह फ़ोटो सबसे बड़ा सबूत है बीजेपी की घटिया राजनीति का... इसका कुछ जवाब देंगे बीजेपी के नेता."

इसके बाद उन्होंने लिखा, "इस बात की तुरंत निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए कि बसों में आग लगने से पहले ये वर्दी वाले लोग बसों में पीले और सफ़ेद रंग वाली केन से क्या डाल रहे है.. ? और ये किसके इशारे पर किया गया? फ़ोटो में साफ़ दिख रहा है कि बीजेपी ने घटिया राजनीति करते हुए पुलिस से ये आग लगवाई है."

वीडियो में एक पुलिस वाला क्षतिग्रस्त बस की तरफ एक पीले रंग का डब्बा ले जाता नज़र आ रहा है, जबकि एक पुलिस वाला एक डब्बे से बस में कुछ डालता नज़र आ रहा है. हालांकि इस वीडियो पर पुलिस का बयान भी आ गया है. पुलिस का कहना है कि वो आग बुझाने के लिए पानी ले जा रहे थे. इस वीडियो और तस्वीरों की सच्चाई की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget