एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat LIVE: जंतर-मंतर पर महापंचायत, दिल्ली के कई रूट्स पर जाम, गाजीपुर में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी किसान

Kisan Mahapanchayat LIVE: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज किसानों ने महापंचायत बुलाई है. इस महापंचायत से जुड़ी हर अपडेट पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़िए.

Key Events
Farmer Protest Jantar Mantar Live Updates Kisan Mahapanchayat today Singhu border security beefed up Kisan Mahapanchayat LIVE: जंतर-मंतर पर महापंचायत, दिल्ली के कई रूट्स पर जाम, गाजीपुर में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी किसान
जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन

Background

Kisan Mahapanchayat LIVE: देश में बेरोजगारी के विरूद्ध दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज किसानों की महापंचायत होनी है लेकिन पुलिस ने राजधानी के बाहर से किसानों को आने के लिए इजाजत नहीं दी है. कल यानी 21 अगस्त तो किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली में प्रवेश करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जंतर-मंतर जाने के लिए जब टिकैत गाजीपुर से गुजर रहे थे, तो उन्हें रोक लिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘ उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और मधु विहार थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनसे लौट जाने का अनुरोध किया. ’’

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के अहम चेहरे टिकैत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्र के ईशारे पर काम कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती. यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी. यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। न रुकेंगे, न थकेंगे और न ही झुकेंगे.’’

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने टिकैत को हिरासत में लिये जाने की निंदा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जंतर-मंतर पर होने जा रहे रोजगार आंदोलन में हिस्सा लेने आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया. यह बहुत ही निंदनीय है.’’

एसकेएम और अन्य किसान संगठन सोमवार को ‘महापंचायत’ आयोजित करेंगे और वे बाहरी जिले के क्षेत्राधिकार से गुजरेंगे, जिसमें गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर शामिल है. पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘ इस सिलसिले में टीकरी बॉर्डर पर बाहरी जिले के इलाके, बड़े चौराहों, रेल मार्गों, मेट्रो स्टेशन पर स्थानीय पुलिस एवं बाहरी सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा कानून व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था के लिये निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है. ’’

 

11:54 AM (IST)  •  22 Aug 2022

जंतर-मंतर पर महापंचायत, दिल्ली में कई जगहों पर लगा जाम, गाजीपुर में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी किसान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत के लिए पहुंच चुके हैं. इस बीच, एक तरफ जहां दिल्ली में कई जगहों पर जाम लग चुका है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गाजीपुर में प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है.

11:25 AM (IST)  •  22 Aug 2022

रेल की पटरियों और मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी

महापंचायत के आयोजन के लेकर अधिकारियों ने कहा कि टिकरी बॉर्डर, प्रमुख मार्गों, रेल की पटरियों और मेट्रो स्टेशनों पर स्थानीय पुलिस और बाहरी बल की पर्याप्त तैनाती की गयी है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget