एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrest: सिसोदिया की गिरफ्तारी केजरीवाल के लिए झटका, ऐसे ही नहीं कहे जाते दाहिना हाथ, जानिए क्या-क्या निभाई जिम्मेदारी

Manish Sisodia Arrest: मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता है.

Manish Sisodia Arrest: दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है. मनीष सिसोदिया, दिल्ली के चर्चित एजुकेशन मॉडल का चेहरा रहे हैं. आम आदमी पार्टी उन्हें एक ऐसे चेहरे के रूप में पेश करती रही है, जिसने दिल्ली के स्कूलों की तस्वीर बदल दी है. 

पिछले साल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने वाले दूसरे नेता बन गए हैं. पिछले साल मई में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई थीं. सिसोदिया की ताकत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वह दिल्ली सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित 18 विभाग संभाल रहे थे. 

शिक्षा विभाग को झटका
सिसोदिया की गिरफ्तारी से सबसे बड़ा झटका शिक्षा विभाग को लगा है, जिसकी ब्रांडिंग उनकी पार्टी करती रही है. आम आदमी पार्टी की ओर से सिसोदिया को "भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री" बताया जाता है.

साथ ही केजरीवाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली सरकार के बजट को निर्धारित तरीके से पेश करने और सिसोदिया की जगह दूसरा चेहरा ढूंढने की है. 2014 से मनीष सिसोदिया ही दिल्ली सरकार का बजट पेश कर रहे थे. उम्मीद है कि राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत अगले वित्त वर्ष के लिए दिल्ली सरकार का बजट पेश कर सकते हैं.

सिसोदिया के पास 18 विभाग
दिल्ली सरकार की वेबसाइट के मुताबिक कुल 33 विभाग हैं. इनमें से सिसोदिया स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सेवाओं, वित्त, बिजली, गृह और शहरी विकास जैसे 18 विभाग सिसोदिया के पास है. सिसोदिया के पास ऐसे सभी विभागों का प्रभार है जो किसी को आवंटित नहीं हैं.

अन्य मंत्रियों के पास कौन सा पोर्टफोलियो
अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार में छह कैबिनेट मंत्री हैं, जिनमें जेल में बंद जैन भी शामिल हैं. सत्येंद्र जैन वर्तमान में बिना पोर्टफोलियो के मंत्री हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जैन को पिछले साल गिरफ्तार किया था. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के पास केवल तीन विभाग हैं. इमरान हुसैन के पास दो विभाग हैं- खाद्य और नागरिक आपूर्ति  चुनाव.

पार्टी विस्तार के प्लान का क्या होगा?
दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद अब केजरीवाल की योजना दूसरे राज्यों में फैलने की है. हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी ने खिड़की खोली है. अगले महीने कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में सिसोदिया का जेल जाना पार्टी और अरविंद केजरीवाल दोनों के लिए झटका है.

यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया को बेचारा बनाने में जुटी AAP, BJP का तंज- 'तब कहां थे जब 1+1 स्कीम लाकर सबको किया परेशान' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget