एक्सप्लोरर

मणिपुर में कब तक जारी रहेगी हिंसा? उग्रवादी संगठन KCP का ठिकानों का भंडाफोड़, पुलिस चौकी से लूटे गए हथियार बरामद

मणिपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उग्रवादी समूह KCP द्वारा पुलिस चौकियों से की गई लूट के बाद तलाशी अभियान में एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.

Manipur Violence Update: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उग्रवादी लगातार पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की चौकियों को निशाना बनाकर उनसे हथियार और गोला-बारूद लूट रहे हैं. बीते शनिवार (8 फरवरी) को उग्रवादी समूह केसीपी के कैडरों ने थौबल जिले में मणिपुर राइफल्स की एक चौकी से कई हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद लूट लिया. हालांकि पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसके बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर हथियार बरामद कर लिए हैं.  

पुलिस की ओर से रविवार को बताया गया कि उग्रवादी संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के सशस्त्र कैडरों ने थौबल जिले में मणिपुर राइफल्स की एक चौकी से कई हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लूट लिया था, जिसके एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने ज्यादातर हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिया. इसके साथ ही एक चरमपंथी को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात अत्याधुनिक हथियारों से लैस संदिग्ध केसीपी के 30 से ज्यादा सशस्त्र कैडरों ने थौबल जिले के काकमायई में एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बंदी बना लिया. सशस्त्र कैडर तीन गाड़ियों से आए थे और चौकी से कम से छह SLR, तीन AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद लूट लिया. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया और एक केसीपी कैडर को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान हिजाम निंगथेम सिंह (49) के रूप में हुई.  

 

उग्रवादियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद  

पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की और रविवार दोपहर नगामुखोंग तलहटी इलाके में तीन एके राइफल और पांच एसएलआर बरामद किए, जो लूटे गए हथियारों में से थे. इस ऑपरेशन में पुलिस ने लंगथेल चिंगखोंग क्षेत्र में केसीपी के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए, जिसमें इंसास और एके गोला-बारूद के 48 जीवित राउंड, मिश्रित गोला-बारूद के 25 खाली मामले, ग्रेनेड और विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद का विशाल भंडार शामिल था. 

जिप्सी, बुलेट प्रूफ जैकेट समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने एक दूरबीन, एक जिप्सी कार, पांच बुलेट प्रूफ जैकेट, तीन कवच हेलमेट, विभिन्न सैन्य पोशाकें समेत अन्य सामान भी बरामद किया. आधिकारिक रिपोर्टों में बताया गया है कि 3 मई, 2023 को शुरू हुई हिंसा में उग्रवादियों ने पुलिस थानों और चौकियों से अबतक छह हजार से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार और लाखों गोला-बारूद लूट लिए. हालांकि अब तक बड़ी संख्या में लूटे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा चुके हैं और शेष हथियारों की बरामदगी के लिए केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी जारी है.

पुलिस चौकियों से लूटे गए हथियार मणिपुर में हिंसा बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि घाटी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में कैडरों के पास अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद हैं. मणिपुर में जारी इस हिंसा की वजह से मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget