एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में पुलिस कमांडो को ले जा रहे वाहनों को अज्ञात बंदूकधारियों ने बनाया निशाना, पुलिसकर्मी घायल

Manipur: जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के मोरेह में शनिवार (30 दिसंबर) को अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो के वाहनों पर हमला कर दिया. दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

Manipur Police Commandos Attacked: मणिपुर के मोरेह में शनिवार (30 दिसंबर) दोपहर करीब 3:50 बजे अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को निशाना बनाया. बंदूकधारियों और पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी हुई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी.

चश्मदीदों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को ले जा रहे वाहनों को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से की लोकेशन प्वाइंट (KLP) की ओर बढ़ रहे थे.

पुलिसकर्मी को लगे छर्रे

एक अधिकारी ने कन्फर्म किया कि इम्फाल-मोरेह सड़क के एम चाहनौ गांव वाले सेक्शन को पार करते समय हमले में एक पुलिसकर्मी छर्रे लगने से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का 5 असम राइफल्स कैंप में इलाज किया जा रहा है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू मोरेह प्रवेश द्वार और एम चाहनौ गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी जारी थी. सूत्रों के मुताबिक, मोरेह में दो घरों में भी आग लगा दी गई. बता दें कि मणिपुर पिछले करीब सात महीनों से जातीय हिंसा के जूझ रहा है.

गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

एक अलग घटना में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मणिपुर में इम्फाल वेस्ट जिले के कदंगबंद में एक गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस वारदात की जानकारी दी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जेम्सबॉड निंगोमबाम के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि जेम्सबॉड निंगोमबाम गांव की सुरक्षा में तैनात था और पास की पहाड़ी से संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला करके उसकी हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, निंगोमबाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए ‘रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ भेजा गया. कदंगबंद की सीमा कांगपोकपी जिले से लगती है, जहां राज्य में तीन मई से हिंसा शुरू होने के बाद लगातार हिंसक की घटनाएं देखी गई हैं.

हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे- सीएम एन बीरेन सिंह

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने युवक की हत्या की निंदा की है. सीएम ने मीडिया से कहा, ''कुछ बुरे तत्व राज्य में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे.''

उन्होंने कहा, ''कई नागरिक समाज समूह राज्य में शांति बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यह ताजा घटना बेहद निंदनीय है. आइए बातचीत करें और शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दों को हल करें.''

यह भी पढ़ें- किस देश की जेल में बंद हैं सबसे ज्यादा भारतीय, कैसा होता है सलूक; भारत सरकार कैसे करती है उनकी मदद? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE साइबर अटैक मामलाः पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड ने कहा- ‘किसी भी छात्र का डेटा नहीं हुआ लीक’
CBSE साइबर अटैक: पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड ने कहा- ‘किसी भी छात्र का डेटा नहीं हुआ लीक’
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
नदियों को चीरेगा, ड्रोन-AI से होगा लैस, लद्दाख की ऊंचाइयों पर ड्रैगन को पटखनी देगा भारत का 'जोरावर', जानें क्या-क्या खासियत
नदियों को चीरेगा, ड्रोन-AI से होगा लैस, लद्दाख की ऊंचाइयों पर ड्रैगन को पटखनी देगा भारत का 'जोरावर'
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी ये 4 टीमों, कतर को भी मिला पहला मौका
फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी ये 4 टीमों, कतर को भी मिला पहला मौका
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget