एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, 24 घंटे में महिला समेत दो की हत्या, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Manipur Unrest: मणिपुर में 24 घंटे में दो हत्याओं ने एक बार फिर राज्य में तनाव वाली स्थिति पैदा कर दी है. आदिवासी संगठनों ने हत्या के विरोध में बंद का आह्वान किया है.

Manipur Violence: पिछले कुछ दिनों से शांत चल रहे मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है. पूर्वी इम्फाल के साओमबंग इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया. पुलिस ने घटना के संबंध में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला मरिंग नगा समुदाय की बताई जा रही है. इसके अलावा एक अन्य घटना में युवक की हत्या कर दी गई.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना 15 जुलाई की है. महिला को उसके घर के अंदर सिर में गोली मारी गई थी. यही नहीं भागने के पहले हत्यारों ने महिला का चेहरा भी बिगाड़ दिया. महिला की पहचान लूसी मरिम के रूप में हुई है. मणिपुर पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि महिला की हत्या के संबंध में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 5 महिलाएं हैं. पुलिस ने आगे बताया, इसे से जुड़े मामले में 2 हथियार, 5 गोलियां और एक कार सीज की गई है. 

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने एक बयान में कहा है कि लूसी एक दुर्लभ मानसिक बीमारी स्क्रिजोफ्रेनिया से पीड़ित थी. हत्या की निंदा करते हुए बयान में कहा गया है कि ये दिखाता है कि राज्य सरकार की मणिपुर की राजधानी तक में कानून व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं है.

12 घंटे के बंद का आह्वान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लूसी की हत्या के विरोध में यूनाइटेड नगा काउंसिल ने मणिपुर में नगा आबादी वाले इलाके में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. कम्युनिटी ऑल ट्राइबल यूनिटी ने इंफाल की लाइफलाइन माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को 72 घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया है.

 इस तरह से हत्या किए जाने का ये हाल के दिनों में दूसरा मामला है. इसके पहले 6 जुलाई को डॉनगाईचिंग में भी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की इसी तरह से हत्या कर दी गई थी. 

रविवार को एक युवक की हत्या

एक अन्य घटना में रविवार (16 जुलाई) को 40-50 हथियार बदमाशों ने पहाड़ी जिले कांगपोकपी के कुकी गांव में हमला बोल दिया और जंगखोलिन हाओकिप नाम के शख्स की हत्या कर दी गई. सूचना पर सेना की टुकड़ी वहां पहुंची और बाहर निकलने के रास्ते को ब्लॉक कर दिया. इस दौरान सुरक्षा बलों को ग्रामीणों की भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं. इस दौरान बदमाश भागने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें

'मुसलमान हैं निशाना', यूसीसी पर ओवैसी का वार, बोले- देश में दो नहीं अगर तीन कानून हो तो भी ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget