एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, कांगगुई में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

Manipur clash: मणिपुर में मैतेई समुदाय की ओर से जातीय आरक्षण की मांग के बाद इस साल 3 मई को हिंसा भड़क गई थी. मणिपुर हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैंकड़ो घायल हुए हैं.

Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार (12 सितंबर) सुबह अज्ञात लोगों ने कम से कम तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने आदिवासी बहुल कांगगुई क्षेत्र में इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच घात लगाकर हमला किया था.

कांगपोकपी स्थित कमेटी ऑफ ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने हमले की निंदा की. सामाजिक संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार को घाटी के सभी जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए.

केंद्र सरकार से AFSPA लागू करने की मांग
COTU ने अपने बयान में कहा, "अगर केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति की बहाली की अपनी अपील के प्रति गंभीर है तो उसे तुरंत घाटी के सभी जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित करना चाहिए और सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 लागू करना चाहिए."

पल्लेल में भड़की हिंसा बाद हुई घटना
यह घटना शुक्रवार (8 सितंबर) को टेंग्नौपाल जिले के पल्लेल में भड़की हिंसा के ठीक बाद हुई है. इस हिंसा में तीन लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे. 

प्रदर्शनकारियों की बैरिकैड्स को तोड़ने की कोशिश
इससे पहले बुधवार (6 सितंबर) को बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बैरिकैड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे.

3 मई को भड़की थी जातीय हिंसा
इस साल 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैंकड़ो घायल हुए हैं. यह हिंसा उस समय शुरू हुई थी. जब मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था.

मणिपुर में 53 प्रतिशत मैतेई 
मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी सहित आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत बढ़ाई गई, ED ने सुप्रीम कोर्ट में की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget