एक्सप्लोरर

'मैं जलते हुए घर से 2 बच्चों के साथ भाग रही थी और...' मणिपुर में एक और महिला ने सुनाई भयावहता की कहानी, केस दर्ज

Manipur Violence News: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई घटनाओं के खुलासे अब होने लगे हैं. राज्य में एक और महिला ने पुलिस में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है.

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाले वीडियो के बाद अब एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है. मई की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में जातीय झड़पों के बाद से राहत शिविर में रह रही एक पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. 

मणिपुर में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पुलिस के पास आ रही हैं और अपने साथ हुईं चौंकाने वाली बर्बरता के बारे में बता रही हैं क्योंकि अधिकारी उन्हें बोलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. ताजा मामले में, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले की एक 37 वर्षीय महिला ने भी पुलिस के सामने आपबीती सुनाई.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,, चुराचांदपुर जिले की महिला ने आरोप लगाया कि उसे पुरुषों के एक समूह ने पकड़ लिया था. तब वह अपने दो बेटों, भतीजी और भाभी के साथ अपने जलते हुए घर से भाग रही थी. पुरुषों ने 3 मई को उसके साथ रेप किया. यह उसी दिन की बात है जिस दिन से मणिपुर में हिंसा की शुरुआत हुई थी. 

'दूसरी महिलाओं का दर्द सुन मिला साहस'

महिला ने बताया कि अन्य महिलाओं की तरफ से अपने साथ हुई भयावहता के बारे में बोलने की खबरें देखने के बाद उन्होंने पुलिस के पास जाने का साहस जुटाया. महिला ने कहा, "मैंने अपनी और अपने परिवार की इज्जत बचाने और सामाजिक बहिष्कार से बचने के लिए घटना का खुलासा नहीं किया. इस शिकायत को दर्ज करने में देरी सामाजिक कलंक के कारण हुई. मैं यहां तक ​​कि खुद को खत्म करना चाहती थी." पीड़िता का बयान बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. 

राहत शिविर में रही है पीड़ित महिला

पीड़ित महिला विस्थापित लोगों के लिए बनाए गए एक राहत शिविर में रह रही है. मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी, 354, 120बी और 34 के तहत दर्ज किया गया है. एफआईआर के अनुसार, 3 मई को शाम 6.30 बजे, बदमाशों ने महिला और उसके पड़ोसियों के घरों को जलाना शुरू कर दिया. महिला अपने बच्चों के साथ भाग रही थी इतने में उसे कुछ पुरुषों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया. 

ये भी पढ़ें:

अधीर रंजन चौधरी पर लोकसभा में बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुराने दोस्त राहुल गांधी और गौरव गोगोई पर भी वार, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget