एक्सप्लोरर

मणिपुर में फिर हिंसा, मोरेह में उग्रवादियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, सीएम बीरेन सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले साल तीन मई में शुरू हुई हिंसा में 180 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. इस बीच ताजा हिंसा की घटना सामने आई है.

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा जारी है. इस बीच राज्य के तेंगनोउपल जिले के मोरेह में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक और जवान शहीद हो गया. इससे पहले एक जवान की जान गंवाने की पुष्टि हुई थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शहीद होने वाले सुरक्षाकर्मी की पहचान तखेलंबम सैलेशवोर (Takhellambam Saileshwore) के रूप में हुई है. मणिपुर पुलिस ने बताया कि इससे पहले शहीद होने वाले  मृतक की पहचान मोरेह में राज्य पुलिस कमांडो के रूप में तैनात वांगखेम सोमोरजीत के रूप में की गई.

सोमोरजीत इम्फाल वेस्ट जिले के मालोम के रहने वाले थे. दरअसल, मोरेह में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर बुधवार को हमला कर दिया था. गोलीबारी (मुठभेड़) में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो कर्मी घायल हो गए. 

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. 

वांगखेम सोमोरजीत के परिवार ने क्या कहा?
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रवक्ता एल प्रेमचंज ने कहा कि वांगखेम सोमोरजीत के परिवार ने कहा कि वो उनका (सोमोरजीत) का शव जब तक नहीं लेंगे तब तक हमला करने वालों को पकड़ नहीं जाता. हमें न्याय नहीं मिलता. 

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की मोरेह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.  उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. 

पुलिस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की.

पुलिस ने उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सी आनंद की पिछले साल अक्टूबर में की गई हत्या मामले के दो मुख्य संदिग्धों फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल माते को गिरफ्तार किया था. दोनों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों को मोरेह के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. कुकी इनपी तेंगनोउपल (केआईटी), चुराचांदपुर जिले के इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) और कांगपोकपी जिले के कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने दोनों की गिरफ्तारी की निंदा की है.

कितने लोगों की जान जा चुकी है? 
अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतई समुदाय की मांग के विरोध में पिछले साल तीन मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद मणिपुर में भड़की हिंसा में 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा! कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, पुलिस चौकी पर फेंके बम, CDO की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget