एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने CRPF टीम पर किया हमला, 2 जवानों की गई जान

Manipur: मणिपुर के नारानसेना इलाके में शनिवार आधी रात कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान चली गई. मणिपुर पुलिस ने कहा कि ये जवान 128वीं बटालियन के थे.

Kuki Militants Attack On CRPF: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आ रही है. नारानसेना इलाके में बीती रात करीब दो बजकर 15 मिनट के आसपास कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में दो जवानों की जान चली गई. ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128वीं बटालियन के थे. इस बात की जानतारी मणिपुर पुलिस ने दी. 

विष्णुपुर इलाका मणिपुर में आता है और यहां पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानि 19 अप्रैल को वोटिंग के दौरान भी इलाके में हिंसा हुई थी. इसके साथ ही हिंसा प्रभावित कुछ इलाकों में बीते दिन 26 अप्रैल को भी मतदान हुआ था. राज्य में पहले कुकी संगठनों ने लोकसभा चुनाव का वहिष्कार किया था और न्याय नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया था.

हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार झा ने शुक्रवार (26 अप्रैल) के कहा था कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ और हिंसा की कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि सिर्फ एक घटना सामने आई थी जिसमें ईवीएम के साथ तोड़फोड़ हुई. 

मणिपुर में एक साल से जारी है हिंसा 

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच पिछले साल शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस हिंसा में अब तक लगभग 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही कई लोगों को बेघर भी होना पड़ा है. पिछले साल मई महीने में लगी हिंसा की आग के बाद से लगातार गोलीबारी और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: EVM में तोड़फोड़-जबरन वोटिंग का आरोप, कांग्रेस की मांग- मणिपुर में फिर कराएं मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget