एक्सप्लोरर

मणिपुर में बिगड़े हालात! लोगों ने दिया अल्टीमेटम- '24 घंटे में लें उग्रवादियों के खिलाफ एक्शन' | जानें अब तक के अपडेट

Manipur Curfew: अधिकारियों ने इम्फाल पश्चिम और पूर्व सहित सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

Manipur Violence: मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की आग में झुलस उठा है. राज्य में 6 शवों की बरामदगी के बाद हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. कथित तौर पर जिरीबाम जिले में उग्रवादियों ने कुछ लोगों को अगवा करके उनकी हत्या कर दी थी, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए इंफाल घाटी के कई जिलों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं.

शवों की खोज और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना और असम राइफल्स के जवानों की तैनाती सहित कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं. रविवार, 17 नवंबर की सुबह  इंफाल में सड़कों पर मलबे के ढेर पाए गए, एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की थी.

सीएम के दामाद के घर पर प्रदर्शनकारियों का हमला

हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद, भाजपा विधायक आर के इमो और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के घरों सहित कई घरों पर हमला किया. घाटी में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहने के कारण सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के बाद जिरीबाम में एक राहत शिविर से छह व्यक्तियों, तीन महिलाओं और तीन बच्चों के लापता होने के बाद हिंसा भड़क उठी. बाद में दो अलग-अलग घटनाओं में शव बरामद किए गए. इसके बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों के घरों को निशाना बनाया है.

सरकार को दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मणिपुर अखंडता पर समन्वय समिति (COCOMI) ने मौतों के लिए जिम्मेदार उग्रवादियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर सैन्य कार्रवाई की मांग की है. समूह ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को निरस्त करने की भी मांग की है, जिसे इस महीने की शुरुआत में कई जिलों में फिर से लागू किया गया था.

जानें बड़े अपडेट्स

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उपद्रवियों की ओर से और अधिक आगजनी और अतिरिक्त संरचनाओं को जलाने की खबरें मिली हैं, लेकिन इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

मणिपुर के जिरीबाम जिले में 11 नवंबर को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी 10 'उग्रवादियों' के शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) से हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जिले में वापस लाए गए.

मणिपुर में सभी आदिवासी संगठन, जिनमें इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ), कुकी-जो परिषद और हमार छात्र संघ शामिल हैं, दावा कर रहे हैं कि सभी 10 लोग हमार ग्राम स्वयंसेवक हैं, जिन्हें ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लगाया गया था.

इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में गुस्साई भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास को आग लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर भी धावा बोलने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, लैंगमीडोंग बाजार में हियांगलाम से भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में वांगजिंग टेंथा के भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और इंफाल पूर्वी जिले में खुंद्राक्पम के कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने विधायकों के आवासीय परिसरों पर धावा बोला, संपत्ति में तोड़फोड़ की और घरों में आग लगा दी.

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में हालात बिगड़ते देख एक्शन में केंद्र, डीजी CRPF मणिपुर रवाना, अमित शाह ने महाराष्ट्र में सभी रैलियां रद्द कीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget