एक्सप्लोरर

Manipur Violence: हिंसा की आग में सुलग रहा मणिपुर, छुट्टी पर गए CRPF कर्मियों को नजदीकी सुरक्षा अड्डे पर रिपोर्ट करने का निर्देश

Manipur Crisis: मणिपुर में मैतेई समाज को अनसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग ने हिंसा का रूप ले लिया है. राज्य इस वक्त हिंसा की आग में झुलस रहा है.

Manipur Unrest: मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की आग में जल रहा है. यहां हालात बेहद ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं.  दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को तत्काल परिवार सहित नजदीकी सुरक्षा अड्डे पर रिपोर्ट करने के लिए कहा है. बल ने यह कदम मणिपुर हिंसा के दौरान अपने एक कोबरा कमांडो के मारे जाने के बाद उठाया है.

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ का कोबरा कमांडो छुट्टी पर था और मणिपुर के चुराचांदपुर में उनके गांव में सशस्त्र हमलावरों ने शुक्रवार (5 मई) दोपहर को उनकी हत्या कर दी. तीन मई को मणिपुर हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद से पूरा राज्य हिंसा की आग में समा गया है. हिंसा के कारण अब तक 9000 लोग विस्थापित हुए हैं. अभी इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है कि अब तक इस हिंसा में कितने लोग मारे गए हैं. 

क्या है मणिपुर की स्थति?

राज्य के कई गांवों पर हिंसक भीड़ ने हमला किया है, कई घरों में आग लगा दी गई है, दुकानों में तोड़फोड़ की जा रही है. बुधवार (3 मई) से पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. राज्य के कई जिलों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मैतेई ट्राइब यूनियन की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मणिपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 19 अप्रैल को 10 साल पुरानी केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सिफारिश प्रस्तुत करने के लिए कहा था. इस सिफारिश में मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा देने के लिए कहा गया है. वहीं, दूसरी तरफ मणिपुर के मौजूदा जनजाति समूहों का कहना है कि मैतेई का जनसांख्यिकी और सियासी दबदबा है. इसके अलावा ये पढ़ने-लिखने के साथ अन्य मामलों में भी आगे हैं.

मैतेई को जनजाति का दर्जा मिलने का विरोध 

अन्य जनजाति समूहों को डर है कि अगर मैतेई को भी जनजाति का दर्जा मिल गया तो उनके लिए नौकरी के अवसर कम हो जाएंगे. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद से ही तमाम आदिवासी समूह विरोध में उतर आए. उनका कहना था कि मेइती समुदाय को एसटी का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

राजौरी के कंडी फॉरेस्ट में मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, कल यहीं ब्लास्ट में शहीद हुए थे पांच जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget