एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'पीएम मोदी को चिंता है तो सबसे पहले...', मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मणिपुर पर नहीं चलेगा कोई प्रोपेगेंडा

Manipur Violence: मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. मोर्चा संभालने के लिए सैन्यबलों को भी राज्य में भेजा गया है. हालांकि, इसके बावजूद मणिपुर में हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं.

Manipur Violence: हिंसा प्रभावित मणिपुर में राज्य सरकार और सेना के सहयोग से शांति बहाल करने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं. इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के ताजा हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े किए हैं. खरगे ने कहा कि अगर पीएम मोदी को सच में मणिपुर की चिंता है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाना चाहिए.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का कोई भी प्रोपेगेंडा मणिपुर की स्थिति से निपटने में उनकी 'घोर विफलता' को छुपा नहीं सकता है. खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा, ''ऐसी खबर चल रही है कि आखिरकार मणिपुर पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की है. पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा. पूरा देश उनकी 'मणिपुर की बात' सुनने का इंतज़ार कर रहा है.''

खरगे ने की ये मांग

  • अगर मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ भी सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्खास्त कीजिए.
  • उग्रवादी संगठनों व असामाजिक तत्वों से चुराए हुए हथियार जब्त करें.
  • सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और साझा राजनैतिक रास्ता निकाला जाए.
  • सुरक्षा बलों की मदद से ब्लॉकेड खत्म करें. राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें.
  • प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज बिना देरी किए तैयार किया जाना चाहिए. घोषित राहत पैकेज अपर्याप्त है.

खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी और मोदी सरकार का कोई भी प्रोपेगेंडा, मणिपुर हिंसा में उनकी घोर विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकता.

औरतें कर रही उग्रवादियों की मदद- सेना
इस बीच भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर में महिलाओं की ओर से उग्रवादियों को भगाने की कोशिशें की जा रही हैं. इसके प्रमाण के तौर पर सेना की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया. इसमें महिलाओं को उग्रवादियों को बचाने के लिए रास्ता बंद करते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, वीडियो में कई महिलाएं सेना के जवानों से जबरन उलझती हुई देखी जा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget