एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में 5 दिनों के लिए बढ़ाया गया इंटरनेट पर बैन

Manipur Violence Update: मणिपुर में जारी हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने राज्य में पांच और दिनों के लिए इंटरनेट पर बैन बढ़ा दिया है.

Manipur Internet Ban: मणिपुर में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध की अवधि पांच और दिनों के लिए बढ़ा दी है. मणिपुर के गृह विभाग की ओर से शुक्रवार (6 अक्टूबर) को जारी एक आदेश नें कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक के 6 अक्टूबर के पत्र के में बताया गया है कि सुरक्षा बलों के साथ टकराव, निर्वाचित सदस्यों के आवासों पर भीड़ लगाने की कोशिश और पुलिस स्टेशनों के सामने नागरिक विरोध प्रदर्शन आदि से संबंधित हिंसक घटनाएं अब भी रिपोर्ट की जा रही हैं

इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरें, नफरत भरे भाषण और नफरत भरे वीडियो संदेशों के प्रसारण के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

Manipur Violence: मणिपुर में 5 दिनों के लिए बढ़ाया गया इंटरनेट पर बैन

11 अक्टूबर तक बढ़ाया गया इंटनेट पर बैन

आदेश में कहा गया है, ''इसलिए दूरसंचार सेवा (सार्वजनिक आपातकालीन या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम 2007 के अस्थायी निलंबन के नियम 2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मणिपुर के क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार में वीपीएन के माध्यम से मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाओं, इंटरनेट/डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से अगले 5 दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश दिया जाता है. यह निलंबन आदेश 11 अक्टूबर की शाम 7:45 बजे तक लागू रहेगा.''

बता दें कि बुधवार रात 10 बजे के आसपास इंफाल वेस्ट जिले के पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेलमनबी में हिंसा फिर से भड़क गई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इलाके के कम से कम दो घरों में आग लगा दी गई थी और कई राउंड गोलीबारी हुई थी. पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी दी थी. पुलिस ने कहा था कि इलाके में अब स्थिति नियंत्रण में है. 

यह भी पढ़ें- 'बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाएं, नहीं तो...', टेलीग्राम, एक्स और यूट्यूब को केंद्र सरकार का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget