एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में भड़की हिंसा! अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, NPP ने सरकार से वापस लिया समर्थन | जानें बड़े अपडेट

मणिपुर हिंसा के बाद हालातों को बिगड़ता देख कई बड़े एक्शन लिए गए हैं. राज्य में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, इंटरनेट बंद हैं तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक भी की.

Manipur Violence: मणिपुर में तीन महिला और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद हिंसक प्रदर्शन और बढ़ चुका है. बीते रोज यानी शनिवार, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और पार्टी के 10 विधायकों के घर पर हमले हुए. प्रदर्शनकारियों ने विधायकों के घर तक जला दिए. 

हालातों को बिगड़ता देख मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने वर्तमान में प्रभावित जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में दो दिनों के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिए हैं. 

मणिपुर हिंसा से जुड़े बड़े अपडेट्स...

  • मणिपुर के जिरीबाम जिले में मैतेई समुदाय के राहत शिविर में रहने वाले लैशाराम हीरोजीत के परिवार को मार दिया गया है. उनके परिवार के दो बच्चे, पत्नी, सास, पत्नी की बहन और उनके बेटे को मार दिया गया है. इनके पूरे परिवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सोमवार को असम की सीमा से लगे शहर से बंधक बना लिया था. 
  • पुलिस ने रविवार (17 नवंबर, 2024) को बताया कि हीरोजित की सास और उनके ढाई साल के बच्चे के शव जिरीबाम के पास नदी में तैरते हुए पाए गए. बच्चे का सिर कटा शव नदी में तैरती टूटी हुई पेड़ की शाखाओं के बीच फंसा मिला. बच्चे के शरीर से हाथ गायब थे तो लड़के की दादी का अर्धनग्न शव नदी में मुंह के बल तैरता पाया गया.
  • मणिपुर हिंसा के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी नागपुर की चार चुनावी रैलियां को रद्द कर दिल्ली लौट आए और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी की. उन्होंने अधिकारियों से राज्य में शांति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. हिंसा को लेकर कल यानी सोमवार को भी बैठक होनी है.
  • इस हिंसा के बीच मणिपुर में भाजपा सरकार में शामिल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने अपना समर्थन वापस लेने का भी ऐलान कर दिया. मणिपुर में 60 विधानसभा हैं, जिसमें से सात सदस्य तो नेशनल पीपुल्स पार्टी के ही है जो भाजपा को समर्थन दे रहे थे.
  • वहीं कुकी-जो समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठन इंडीजीनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने बताया है कि केंद्रीय पुलिस बल के साथ गोलीबारी में मारे गए 10 कुकी युवकों का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिजनों को सौंपे जाने तक नहीं किया जाएगा.
  • वहीं मिजोरम सरकार ने पड़ोसी राज्य मणिपुर में हिंसा के बाद बीते रोज शनिवार को लोगों से राज्य में सांप्रदायिक हिंसा से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया.
  • मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और उनके दामाद समेत 6 में से तीन विधायकों के घर में तोड़फोड़ भी की गई है. न केवल तोड़फोड़ बल्कि उनकी संपत्तियों को भी जला दिया गया है.
  • अधिकारियों ने बताया कि असम राइफल्स, बीएसएफ और राज्य बलों सहित सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे, रबर की गोलियां चलाईं.
  • हिंसा के बीच राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) वापस लेने को कहा है.
  • मणिपुर हिंसा के चलते केंद्र सरकार ने 14 नवंबर को इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, जीरोबाम, कांगपोकपी और बिश्नुपुर जिलों में सेकमाई, लामसांग, लामलाई, जीरीबाम, लीमखोंग और मोईरांग पुलिस थाना के अंतर्गत आते इलाकों में AFSPA लगाया था.
  • कुकी समुदाय से जुड़े लोग इस हिंसा में मारे गए लोगों के लिए इंसाफ मांग रहे हैं. चुराचांदपुर में सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन भी किया. कुकी संगठनों ने तो यह भी दावा किया है कि मरने वाले उग्रवादी नहीं बल्कि गांव के वालंटियर थे.

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को शांति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget