एक्सप्लोरर

मणिपुर के लीमाखोंग पावर स्टेशन से हुआ फ्यूल लीक, इंफाल की नदियों में फैला, तत्काल एक्शन का आदेश

Manipur Power Plant Fuel Leak: जातीय हिंसा की चपेट में आए मणिपुर के पावर प्लांट से भयंकर ईंधन रिसाव की घटना सामने आई है. प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

Manipur Fuel Leak: मणिपुर के लीमाखोंग पावर स्टेशन से भारी मात्रा में फ्यूर लीकेज की घटना सामने आई है. ईंधन लीक होने के बाद इंफाल घाटी से बहने वाली नदियों में भी फैल गया. इसके बाद सरकार ने संबंधित विभाग से तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया है. इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी.

अधिकारियों का कहना है कि ये घटना बुधवार (10 जनवरी) रात को कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग बिजली केंद्र पर हुई. इस फ्यूल लीकेज से कांटो सबल और सेकमाई जैसे गांवों से गुजरने वाली नदियों पर भी प्रभाव पड़ा है, जो इस इलाके के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. सरकार ने एक आदेश में कहा, ''ये धाराएं खुरखुल, लोइतांग, कामेंग, इरोइसेम्बा और नंबुल से होकर बहती हुई इम्फाल नदी से मिलती हैं.''

सरकारी आदेश में और क्या कहा गया?

इसमें आगे कहा गया, "सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि वे मशीनरी, जनशक्ति और विशेषज्ञता के संदर्भ में सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके पर्यावरणीय आपदा को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें." राज्य सरकार ने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए प्रतिक्रिया तंत्र और मानक संचालन प्रक्रियाओं को तुरंत सक्रिय किया जाना चाहिए.

जलधाराओं के प्रवाह को मोड़ने का प्रयास

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मामले को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि प्रभावित जलधाराओं के प्रवाह को मोड़कर मैदानी इलाकों की ओर करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसी शरारती तत्व ने अंजाम दिया या फिर ये एक दुर्घटना है.

सरकार के मंत्रियों ने घटना स्थल का दौरा

मणिपुर के सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) मंत्री लीशांगथेम सुसींद्रो मैतेई और वन मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह ने कल देर रात घटनास्थल का दौरा किया. यह घटना तब हुई है जब पिछले साल 3 मई को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़प के बाद मणिपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाएं जारी हैं. इस हिंसा में अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.   

ये भी पढ़ें: खराब हवा-दूषित पानी: हर साल 20 लाख से ज्यादा ज़िंदगियां दम तोड़ रहीं; 3 प्वाइंट्स में समझिए कैसे मिलेगी निजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget