एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Manipur Fresh Violence: मणिपुर के मोइरंगपुरेल इलाके में हथियारबंद दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई है. इसमें दो लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती हुई है.

Manipur Violence News: लोकसभा चुनाव से पहले भी मणिपुर में हिंसा जारी है. शनिवार (13 अप्रैल) को एक बार फिर हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है. पूर्वी इंफाल और कांगपोकपी जिले के बीच सटे मोइरंगपुरेल इलाके में हथियारबंद दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई है.

जिन लोगों की मौत हुई है वे दोनों कुकी समुदाय से हैं. दो दिनों में फायरिंग की यह दूसरी घटना है. पूरे इलाके में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं. मोइरंगपुरेल इलाके में कुकी और मैतई में मुठभेड़ के बाद गोलियां चली हैं. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

कांगपोकपी जिले में बंद का आह्वान

फायरिंग की इस घटना में कुकी समुदाय के दो लोगों की हत्या के विरोध में कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (CoTU) ने कांगपोकपी जिले में 13 अप्रैल की मध्यरात्रि से 14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक 24 घंटे का पूर्ण शटडाउन का आह्वान किया है.

CoTU ने कहा है कि शांतिपुर में भी कुकी समुदाय के एक व्यक्ति की 12 अप्रैल को मैतई समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी. इसके पहले 12 अप्रैल को भी थौबाल जिले में अज्ञात हमलावरों ने सूर्योदय से पहले अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना आई थी.

पहले चरण के लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा

15 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह का मणिपुर दौरा है. ऐसे में ताजा हिंसा के कारण तनाव का माहौल सुरक्षा बलों के लिए चिंता का सबब बन गया है. वहीं, 19 अप्रैल को पहले फेज में इनर और आउटर मणिपुर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षाबल की तैनाती भी की है. इसके बावजूद हिंसा हो रही है.

बता दें कि पिछले साल मई महीने में मणिपुर में शुरू हुई हिंसा के बाद अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं. 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की इस पूर्व सहयोगी पार्टी को समर्थन देंगे ओवैसी, AIMIM चीफ का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget