एक्सप्लोरर

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने वक्फ कानून का किया समर्थन, गुस्साई भीड़ ने फूंक दिया घर

Asker Ali support to Waqf Bill : वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 गुरुवार (3 अप्रैल) को लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पारित हो गया था. जिसका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष ने समर्थन किया था.

BJP Minority President in Manipur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष असकर अली के घर को एक भीड़ ने आग लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार (6 अप्रैल) की रात में थौबल जिले के लिलोंग इलाके में घटी. इसके पीछे का कारण यह बताया गया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असकर अली ने कथित तौर पर वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन किया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असकर अली ने शनिवार (5 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर इस वक्फ संशोधन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन जताया था.

वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन करने से भड़क गए थे लोग

अधिकारियों ने बताया कि रविवार (6 अप्रैल) की रात करीब नौ बजे गुस्साई भीड़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष असकर अली के आवास के बाहर इकट्ठा हो गई. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने असकर अली के आवास पर तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया और बाद में उनके घर को आग के हवाले कर दिया.

घटना के बाद असकर अली ने किया पोस्ट

आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद असकर अली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. अपने वीडियो पोस्ट में असकर अली ने वक्फ संशोधन अधिनियम को समर्थन करने वाले शनिवार (5 अप्रैल) को दिए अपने पिछले बयान के लिए माफी मांगी. इतना ही नहीं. लोगों का गुस्सा देखते हुए उन्होंने इस कानून के प्रति विरोध भी जताया.

वक्फ कानून के खिलाफ लिलोंग में निकाली गई थी रैली

इससे पहले दिन में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ मणिपुर के इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. इस दौरान एक विशाल रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें 5 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था. लोगों की विशाल रैली के कारण मणिपुर के लिलोंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर यातायात बाधित हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget