एक्सप्लोरर

मणिपुर के इस विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स की राय जानकर आप भी करेंगे तारीफ !

राज्य की मोइरांग विधानसभा सीट के मतदाताओं के लिए विकास, युवाओं व महिलाओं का कल्याण अहम मुद्दे हैं. जबकि अन्य मुद्दों को लेकर उनकी सोच काफी अलग है.

मणिपुर में विधानसभा चुनावों के लिए दो चरणों में मतदान किया जाएगा. पहले चरण में राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 28 फरवरी यानी सोमवार को होगी. अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनावों के मुद्दे अलग-अलग होते हैं. कई क्षेत्रों में तो धर्म और जातिवाद भी हावी हो जाता है. हालांकि आज आपको मणिपुर के एक ऐसे क्षेत्र के बारे में बताएंगे, जहां वोटर्स के लिए अपना विकास, युवाओं और महिलाओं का कल्याण पहली प्राथमिकता है. इस विधानसभा क्षेत्र का नाम मोइरांग है और यहां के वोटर्स इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट देने जाएंगे.

मणिपुर के मोइरांग में स्थित भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) का स्मारक कोविड-19 के कारण बंद किया गया था, जिसे अबतक जनता के लिए आधिकारिक तौर पर नहीं खोला गया है. इसी स्थान पर 14 अप्रैल 1944 को एनआईए ने पहली बार झंडा फहराया था. यहां चुनाव प्रचार पर जाने से पहले ‘वीआईपी आंगुतक’ और राजनीतिक कार्यकर्ता पुष्पांजलि अपर्ति करने के लिए आते रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां जनवरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को लेकर काफी गहमागहमी थी, उससे काफी दूर इस छोटे शहर के मुख्य बाजार में लोग आजीविका कमाने और चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेने में मसरूफ हैं. उनके पास प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी के लिए समय फिलहाल थोड़ा कम ही दिखता है.

मतदाताओं के ज़ेहन में विकास और युवाओं एवं महिलाओं का कल्याण शीर्ष पर है. मतदाताओं को लगता है कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की बेहतरीन क्षमता होने के बावजूद मोइरांग विधानसभा क्षेत्र पिछड़ गया है. यहां बाजार में फल विक्रेता लोंगजाम ओंगबी इबेम्चा ने कहा, "यह चुनाव किसी पार्टी को वोट देने के लिए नहीं है. यह मोइरांग के लिए विकास, खासकर सड़कों जैसे बुनियादी ढांचे को समर्थन देने के बारे में है. मुझे दुख है कि विकास के मामले में हमारा निर्वाचन क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में पिछड़ गया है."

एक अन्य महिला ने कहा, “ लोगों को उस उम्मीदवार को भी वोट देना चाहिए जो युवाओं और महिलाओं का कल्याण करे.” उनके तीन बच्चे हैं जो मणिपुर से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं. बाजार में कपड़े का व्यापार करने वाली मोइरांगथेम प्रभा ने कहा, “ उम्मीदवारों के पिछले रिकॉर्ड एक अच्छे संकेतक हैं. मैं इस आधार पर अपना चयन करूंगी कि किसने सबसे अधिक काम किया है, खासकर यहां बाजार में महिलाओं के लिए.” पूछा गया क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सम्मानित करने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदम जैसे इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की योजना का उनके फैसले पर असर पड़ेगा, इबेम्चा ने कहा, "हम आईएनए स्मारक के महत्व की सराहना करते हैं लेकिन यह चुनाव हमारे कल्याण के बारे में है."

उनके साथ सहमति जताते हुए, इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा चलाने वाले एल बंकिमचंद्र ने कहा, "मैं स्मारक के अंदर कभी नहीं गया लेकिन मैं इसके महत्व की सराहना करता हूं. यह एक कारण है कि बाहरी दुनिया मोइरांग को पहचान सकती है लेकिन जब मतदान की बात आती है, तो हमें चुनना होगा कि हमारे लिए कौन काम और विकास करेगा.”

मोइरांग विधानसभा क्षेत्र में 28 फरवरी को मतदान होना है और यहां भाजपा, कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. पिछली बार भाजपा के टिकट पर जीते मौजूदा विधायक पुखरेम शरतचंद्र सिंह इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस के पूर्व सदस्य मैरेंबम पृथ्वीराज सिंह भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं. नेशनल पीपुल्स पार्टी के थोनगम शांति सिंह तीसरे अहम उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ेंः

Ukraine-Russia War: वॉर के चौथे दिन भी जारी है यूक्रेन पर हमले, रूस का दावा- सेना ने घेरे दो बड़े शहर

Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को 'मात' देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget