एक्सप्लोरर

Manipur Assembly: एक घंटे के भीतर ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई मणिपुर विधानसभा, सभी 10 विधायक रहे गैरहाजिर

Manipur Assembly Adjourned: मणिपुर विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाकर पांच दिन किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

Manipur Legislative Assembly: मई से जारी हिंसा के बीच मणिपुर विधानसभा की एक दिवसीय सत्र की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाकर पांच दिन किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया. हंगामे के कारण मणिपुर विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की अगुवाई में विपक्षी विधायकों ने कहा कि राज्य में जातीय हिंसा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक दिन काफी नहीं है.

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने पर, तीन मई को राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. कुकी समुदाय के सभी दस विधायक सदन में अनुपस्थित रहे. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने संबोधन में कहा, ‘‘बड़े दुख के साथ हम हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हैं. ऐसे वक्त में हिंसा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के लिए शब्द पर्याप्त प्रतीत नहीं होते है.’’

सदन के प्रस्ताव में क्या है?

सदन ने एक प्रस्ताव में कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए सभी मतभेदों को संवाद और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए. प्रस्ताव में आगे कहा गया, ‘‘यह सदन जाति, समुदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा की परवाह किए बिना सभी लोगों की एकता और सौहार्द के लिए काम करने का संकल्प लेता है.'' प्रस्ताव में आगे कहा गया है, ''सदन यह भी संकल्प लेता है कि चूंकि शांति राज्य की प्राथमिकता है तो यह सदन संवाद और संवैधानिक माध्यमों से पूरे राज्य में शांति बहाल होने तक लोगों के बीच सभी मतभेदों को हल करने का प्रयास करता रहेगा.’’

सदन में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की हुई तारीफ 

सदन ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की भी प्रशंसा की और इस मिशन की अगुवाई करने वाले भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के दल का हिस्सा रहे मणिपुर के वैज्ञानिक एन रघु सिंह को बधाई दी. इसके तुरंत बाद कांग्रेस विधायकों ने अपनी सीट से ‘‘मजाक बंद करो, लोकतंत्र को बचाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए और मांग की कि राज्य में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र बुलाया जाए.

अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही की स्थगित  

विधानसभा अध्यक्ष टी. सत्यब्रत सिंह ने विपक्षी विधायकों से शांत रहने और कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया, लेकिन हंगामा न थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी. आधे घंटे बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र बुलाने की मांग दोहराई और इसके पक्ष में नारे लगाने लगे.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हंगामे के बीच बैठक जारी रखना संभव नहीं है. इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. राज्य सरकार ने पिछले महीने 21 अगस्त तक विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश की थी, लेकिन बाद में राज भवन से मंजूरी न मिलने के बाद तारीख में संशोधन कर इसे 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था. पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की कि विधानसभा सत्र 29 अगस्त को बुलाया जाएगा. पिछला विधानसभा सत्र मार्च में आयोजित किया गया था. नियमों के अनुसार हर छह महीने में विधानसभा का एक सत्र आयोजित करना होता है.

विधानसभा सत्र बुलाए जाने की हुई निंदा 

‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) और ‘इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) ने हाल में विधानसभा सत्र बुलाए जाने की निंदा करते हुए कहा था कि कुकी-जो विधायकों के इसमें भाग लेने के लिए मौजूदा स्थिति अनुकूल नहीं है. दोनों संगठनों ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा था कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा जाने और आम जनता तथा अधिकारियों की जान बचाने में राज्य सरकार की नाकामी को देखते हुए सदन की बैठक बुलाना ‘‘तर्क और विवेक से रहित है.’’

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार को कहा था कि आगामी 29 अगस्त को बुलाया जा रहा विधानसभा का एक दिवसीय सत्र दिखावा मात्र है और यह जनता के हित में नहीं है. मणिपुर में तीन मई को भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

यह भा पढ़े- मणिपुर हिंसा के बाद पहली बार शुरू होगा विधानसभा सत्र, कुकी समुदाय के विधायक ने सत्र का किया बहिष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget