संसद के पास शख्स ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Man sets himself on fire: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है.

Man sets himself on fire: संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संसद भवन के सामने और रेल भवन के नजदीक शख्स ने खुद को आग लगा ली. पुलिस ने कहा है कि शख्स ने संसद के सामने खुदकुशी करने की कोशिश की थी. उस शख्स को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है.
#BREAKING | संसद के पास शख्स ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती
— ABP News (@ABPNews) December 25, 2024
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
@romanaisarkhan | @ReporterAnkitG https://t.co/smwhXUROiK#BreakingNews #LatestUpdates #ABPNews pic.twitter.com/SZZFYHeXJr
खुदकुशी को कोशिश करने वाले शख्स के बारे में क्या है मालूम?
दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा, "आज बागपत यूपी के एक व्यक्ति जितेंद्र ने रेल भवन के गोल चक्कर पर खुद को आग लगा ली. स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ सिविल व्यक्तियों के साथ मिलकर तत्काल आग बुझा दी और व्यक्ति को अस्पताल भेजा जा रहा है. अब तक जो हम समझ सके हैं, वह शायद बागपत यूपी में संबंधित और उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है. आगे की जांच जारी है."
Today one person probably Jitendra of Uttar Pradesh's Bagpat set himself on fire in roundabout rail Bhavan. The local police and railway police along with some civil persons immediately extinguished the fire and the person was sent to hospital. The issue as we can decipher is…
— ANI (@ANI) December 25, 2024
दिल्ली पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची
शख्स को अस्पताल के लिए रवाना किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और सैंपल भी जुटाए. जिस जगह पर शख्स ने खुद को आग लगाया था, उस जगह को पुलिस ने कॉर्डन ऑफ कर दिया है.
VIDEO | Visuals of security deployment outside the Parliament where man attempted self-immolation earlier today.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 25, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sfpmxw48MR
ये भी पढ़ें:
'मैं उनके बिना कैसे जी रहा हूं...', सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति का PM मोदी-सीएम योगी को भावुक संदेश






















