एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम होने पर कार की छत पर पी शराब, वीडियो वायरल

Gurugram Police: वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर भीषण जाम लगा है, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई हैं.

Traffic Jam In Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में लगने वाला ट्रैफिक जाम पूरे भारत में मशहूर है. यहां जब जाम लग जाता है तो आदमी उसमें घंटों फंसा रहता है. जाम में फंसे लोग अक्सर गाना सुनने लगते हैं या फोन पर किसी से बात करने लगते हैं. लेकिन गुरुग्राम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ट्रैफिक जाम में फंसा व्यक्ति कार की छत पर बैठकर शराब पीने लगा. 

वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर भीषण जाम लगा है, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई हैं. जाम में फंसी एक कार की छत पर एक शख्स बैठा है. गाड़ी के अंदर भी दो लोग बैठे हुए हैं. गाड़ी के अंदर बैठे शख्स ने छत पर बैठे शख्स को एक गिलास पकड़ाया. छत पर बैठे शख्स के हाथ में शराब जैसी दिखने वाली एक बोतल है. 

वायरल हुआ वीडियो

इनकी इस हरकत को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया. रवि हांडा नाम के यूजर ने वीडियो को ट्वीट किया है. उसने लिखा, "ऐसा सिर्फ गुरुग्राम में ही हो सकता है." सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर अभी तक 30.7K लोग देख चुके हैं. हालांकि वीडियो पर लोग ज्यादातर इनकी हरकत की निंदा कर रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो कहां का है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. 

 

लोग कर रहे कार्रवाई की मांग

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "लोग सभ्य न होने की वजह ढूंढ लेंगे." एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, "यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है." एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "पुलिस ने एक बार आदमी को पीटा, तो सारा नशा उतर जाएगा." कुछ लोगों ने हरियाणा पुलिस को टैग करके इसके ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है.

मेरठ से भी आया था ऐसा वीडियो

कुछ दिनों पहले मेरठ से इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां तीन लोगों ने चलती कार की विंडो से बाहर झुककर जोखिम भरा स्टंट किया. इस मामले को दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने भी उठाया था.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस में जान फूंकने का फॉर्मूला 80 दिन बाद भी लागू नहीं कर पाए खरगे; पहले खुद भी देना पड़ेगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल तोड़ने के बाद अड़ी CJP, दीपके का आया बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल तोड़ने के बाद अड़ी CJP, दीपके का आया बयान
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
Bihar Protest Live: बिहार में अलर्ट मोड! पुलिस की छुट्टियां रद्द, जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग
बिहार में अलर्ट मोड! पुलिस की छुट्टियां रद्द, जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget