एक्सप्लोरर

सावधान: गाना सुनते हुए कान में ब्लूटूथ ईयरफोन फटने से शख्स की मौत

जयपुर में युवक राकेश नागर अपने घर में मोबाइल फोन पर गाने सुन रहा था. उसने अपने मोबाइल से ब्लूटूथ ईयरफोन अटैच कर रखा था. अचानक ईयरफोन के दोनो बड्ज धमाके के साथ फट गए.

गुलाबी नगरी जयपुर के चोमू इलाके में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मगर दर्दनाक हादसा हुआ. अजीबोगरीब इसलिए क्योंकि इस तरह का हादसा देश में पहले कभी देखने या सुनने को नही मिला और दर्दनाक इसलिए कि इस हादसे में एक युवक अपनी जान गंवा बैठा. दरअसल, ये हादसा हुआ ब्लूटूथ ईयरफोन में हुए ब्लास्ट की वजह से. अब तक आपने मोबाइल और पावर बैंक में ब्लास्ट या उनके फटने की घटना तो सुनी होगी लेकिन ब्लूटूथ ईयरफोन में विस्फोट का ये देश में सम्भवतः पहला मामला होगा.

जयपुर से करीब पचास किलोमीटर दूर चोमू इलाके के उदयपुरिया गांव में रहने वाला युवक राकेश नागर अपने घर में मोबाइल फोन पर गाने सुन रहा था. उसने अपने मोबाइल से ब्लूटूथ ईयरफोन अटैच कर रखा था और दोनो कानों पर ब्लूटूथ बड्ज लगे हुए थे. अचानक ईयरफोन के दोनो बड्ज धमाके के साथ फट गए और राकेश के दोनों कान से खून बहने लगा.

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े राकेश को उनके परिजन नजदीक के सिद्धि विनायक अस्पताल लेकर गए. जहां उसकी जांच के बाद डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया. राकेश के परिजनों के अनुसार करीब 28 साल का राकेश अक्सर ईयरफोन लगाकर ही फोन पर बात किया करता था और वो मोबाइल पर गाने भी सुनता रहता था.

राकेश को अस्पताल में लाए जाने पर उसको डॉक्टर एलएन रुण्डला ने संभाला था. डॉ. रुण्डला के अनुसार राकेश की मौत संभवतः कार्डियक अरेस्ट से हुई है. जब ईयरफोन फटे तो जोर की आवाज हुई, जिसकी वजह से राकेश को कार्डियक अरेस्ट हो गया. इस हादसे को लेकर लोगों में काफी आश्चर्य जताया जा रहा है कि कान को मोबाइल के खतरे से बचाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ईयरफोन भी सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें:
बस ब्लास्ट: बैकफुट पर आया पाकिस्तान, चीन ने कई पाकिस्तानियों को दसू प्रोजेक्ट से निकाला
बात करते हुए मोबाइल हुआ गर्म और हो गया ब्लास्ट, समय रहते ऐसे टला बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget