एक्सप्लोरर

Delhi Airport Urinating Case: दिल्ली एयरपोर्ट पर खुले में पेशाब करने के आरोपी शख्स को मिली जमानत

Delhi Airport: पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार (8 जनवरी) की शाम को हुई थी. आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था.

Openly Peeing at Delhi Airport: एयर इंडिया की उड़ानों में कथित पेशाब कांड के बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट पर भी खुले में पेशाब करने का मामला सामने आया है. दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर एक युवक को खुले में पेशाब करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. हालांकि, कुछ घंटे बाद ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. 

पुलिस ने बुधवार (11 जनवरी) को बताया कि यह घटना रविवार (8 जनवरी) की शाम को हुई थी. पुलिस ने बताया, "बिहार निवासी जौहर अली खान नशे में था और घटना के सिलसिले में रविवार शाम को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद उसे जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया." आरोप है कि शख्स ने रोके जाने पर लोगों के साथ झगड़ा भी किया. 

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की घटना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "उन्हें रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल तीन के प्रस्थान वाले हिस्से में गेट नंबर 6 पर पेशाब कर दिया है." शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में लग रहा है. जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कुछ घंटों तक हिरासत में रखने के बाद उसे जमानती मुचलके पर छोड़ दिया गया.

अल्कोहल के नशे में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, "आरोपी नशे में लग रहा था. लोगों ने जब उसे सार्वजनिक जगह पर पेशाब करने से रोका तो वह उन लोगों को अपशब्द कहते हुए हंगामा कर रहा था." पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) रवि कुमार सिंह ने बताया ने बताया कि आरोपी को सऊदी अरब के दम्माम शहर के लिए रवाना होना था. उन्होंने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में आरोपी की जांच की गई और जिसमें वह अल्कोहल के नशे में पाया गया था.

आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया

इस मामले में डीसीपी ने बताया, "इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य) और 510 (नशे में सार्वजनिक स्थान पर अनुचित आचरण) के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उसे जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था." 

एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई थी ऐसी घटना 

बता दें कि इससे पहले 26 नवंबर 2022 को न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने एक महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. महिला ने उसके खिलाफ एयर इंडिया में शिकायत की जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ चार जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की और शनिवार को उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-Weather Update Live: उत्तर भारत में कोहरा बना टेंशन! कई फ्लाइट्स लेट, ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget