एक्सप्लोरर

राजस्थान: गोरक्षकों की गुंडागर्दी में मारे गए शख्स के घर पहुंचा ABP न्यूज, 200 आरोपियों में से तीन गिरफ्तार

अलवर: राजस्थान के बहरोड़ में गोरक्षा के नाम पर पहलू खान नाम के शख्स की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.एबीपी न्यूज ने पहलू खान के घर पहुंचकर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की है. पहलू खान के घरवाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

हरियाणा के मेवात जिले के नूंह तहसील के जयसिंहपुर गांव के रहनेवाले पहलू खान की गोरक्षा के नाम पर हत्या कर दी गई थी. पहलू खान के घर वालों के लिए पहलू खान की मौत का दर्द भूलना काफी मुश्किल है. 55 साल के पहलू खान एक अप्रैल को अपने दो बेटों के साथ जब गाय खरीद कर लौट रहे थे, तब राजस्थान के बहरोड़ में अज्ञात लोगों ने गो-तस्करी के आरोप में उनकी और उनके साथ के लोगों की पिटाई कर दी थी.

राजस्थान: बहरोड़ में गो तस्करी के आरोप में शख्स की पीटकर हत्या, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बड़ी बात ये है कि इनके पास गाय खरीदने सबूत भी थे. पहलू खान के पास गाय खरीदने का एक पर्चा भी था, जिससे साबित होता है कि पहलू खान औऱ उसका परिवार जयपुर में मेले से गाय लेकर आ रहे थे. लेकिन इन पर्चियों के बावजूद तथाकथित गोरक्षकों ने बिना सुने पहलू खान की पिटाई कर दी. आखिरकार पहलू खान ने तीन अप्रैल को दम तोड़ दिया. अब इनके परिवाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

behrod

पहलू खान के चार बेटे और चार बेटियां हैं. पिता के साये से महरूम हो चुके पहलू खान के बेटे-बेटियां इंसाफ की मांग कर रहे हैं, लेकिन इन्हें इंसाफ मिलेगा कैसे. पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब तक इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

खास बात ये है कि इस मामले में दो तरह के केस दर्ज किए गए हैं. पहलू खान को पीटने को लेकर 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पहलू खान के परिवार पर भी गाय तस्करी का भी केस दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि बीते दो साल में गाय तस्करी के कथित मामलों में लेकर गोरक्षा के नाम कई लोगों की हत्याएं हुई हैं जिनमें मुसलमान और दलितों को निशाना बनागया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget