एक्सप्लोरर

ED Raids: ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने किया गिरफ्तार, करीबी के घर से मिले थे 20 करोड़

Teacher Recruitment Scam: उद्योग-वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर छापेमारी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों का ढेर लगा दिखाई देर रहा है.

Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) के सिलसिले में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ शुक्रवार को शुरू हुई छापेमारी शनिवार तक जारी रही.  ED ने उनकी एक करीबी के घर भी छापा मारा है और करीब 20 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया.

पार्थ चटर्जी अभी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं, वह उस समय शिक्षा मंत्री थे, जब यह कथित घोटाला हुआ था. सीबीआई दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है. पहली बार 25 अप्रैल को और दूसरी बार 18 मई को पूछताछ की गई थी. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी अधिकारियों ने घोटाले के बारे में उनसे 11 घंटे से ज्यादा पूछताछ की.

मंत्री की करीबी सहयोगी के घर मिले 20 करोड़
जानकारी के अनुसार, पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ED ने छापा मारा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान ईडी ने करीब 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. इस कार्रवाई की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ मिले हैं जिसमें अब ईडी आगे की जांच कर रही है

पार्थ और अर्पिता के अलावा ईडी ने कई और ठिकानों पर भी छापे मारे हैं. ईडी के अधिकारियों ने राज्य के उत्तरी हिस्से में कूचबिहार जिले में एक अन्य मंत्री परेश अधिकारी के घर का भी दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से बात की. इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली और नौ अन्य लोगों के घरों पर एक साथ छापे मारे.

बता दें सीबीआई हाई कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर सरकार द्वारा प्रायोजित व सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह 'सी' और 'डी' के कर्मचारियों व शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहा है। वहीं, ईडी इस मामले से संबंधित कथित धनशोधन की जांच में जुटा है.

यह भी पढ़ें-

Yasin Malik Hunger Strike: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा अलगाववादी नेता यासीन मलिक, कर रहा है यह मांग

Russia-Ukraine Deal: दुनिया को भुखमरी से बचाने के लिए रूस-यूक्रेन में डील, लोगों तक पहुंचेगा अनाज, महंगाई पर लगेगा ब्रेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget