एक्सप्लोरर

तीसरे मोर्चे की तैयारी? आज JDS चीफ कुमारस्वामी से मिलेंगी बंगाल की CM ममता बनर्जी, क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कोशिश

West Bengal की सीएम ममता बनर्जी जेडी (एस) चीफ कुमारस्वामी से मुलाकात करेंगी. मकसद 2024 लोकसभा चुनाव है. ममता बनर्जी गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी फ्रंट बनाने की कोशिश कर रही हैं.

Mamata Banerjee To Meet HD Kumaraswamy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने तीसरे मोर्चे को स्थापित करने की कमान अब अपने हाथों में ले ली है. वे एक के एक कई नेताओं से मुलाकात कर रही हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार (24 मार्च) का दिन काफी अहम रहने वाला है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी कुमारस्वामी से मुलाकात करेंगी. महत्वपूर्ण बात यह है कि ये ममता बनर्जी की एक हफ्ते के भीतर तीसरे क्षेत्रीय विरोधी दल के नेता से मुलाकात होगी.

अप्रेल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कुमारस्वामी (Kumaraswamy) की ममता बनर्जी से मुलाकात का बड़ा राजनीतिक महत्व माना जा रहा है. सिर्फ कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) ही नहीं, बल्कि इस बैठक में साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं.

अखिलेश और पटनायक से भी मिलीं ममता

इससे पहले, ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. वहीं अब एच.डी कुमारस्वामी सीएम ममता से मिलेंगे. हालांकि, जब नवीन पटनायक से मीडिया ने मुलाकात को लेकर सवाल पूछा कि क्या बैठक में 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई, तो इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है.

गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी दलों को साधने की कोशिश

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ममता का ओडिशा जाना एक बड़ा संकेत है, क्योंकि वहां बंगाली वोटर्स की संख्या काफी अधिक है. वहीं कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले एच.डी कुमारस्वामी कोलकाता आ रहे हैं, जिससे साफ है कि विरोधी दल एकता का केंद्र बंगाल ही रहने वाला है. इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में एक और अहम बात सामने आई है. वो ये है कि विपक्ष के इस मोर्चे से कांग्रेस को साइडलाइन कर दिया गया है.

हाल ही में तृणमुल कांग्रेस ने कांग्रेस पर सीधा वार किया था. टीएमसी की ओर से कहा गया कि 'कांग्रेस बिग बॉस बनने का प्रयास न करे.' मुर्शिदाबाद में एक निजी बैठक में ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था और उन्हें 'बीजेपी की सबसे बड़ी टीआरपी' करार दिया.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Verdict: 'विधि का विधान, अहंकार की सजा राहुल को मिली', बीजेपी सांसद ने कहा- बिल फाड़ा था इसलिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget