एक्सप्लोरर

संदेशखाली में फिर तनाव, TMC विधायक से हुई मारपीट तो बीजेपी की 4 वर्कर गिरफ्तार, सड़क की ब्लॉक

TMC MLA Heckle Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक सहित पार्टी नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले को लेकर विवाद जारी है.

TMC MLA Heckle Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक सहित पार्टी नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस बीच बीजेपी की कार्यकर्ता बताई जाने वाली चार महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद लोगों के एक समूह ने सोमवार (13 मई, 2024) को टायरों में आग लगाकर सड़क ब्लॉक कर दी. 

उन्होंने भाजपा के नेताओं की 'छवि खराब करने के लिए' प्रसारित किए गए कथित वीडियो का भी विरोध किया.  शाम के समय उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली के बरहमाजूर में आरएएफ सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. 

क्या आरोप लगाया?
स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने गिरफ्तार की गईं चार महिलाओं को तत्काल रिहा करने की मांग की.

क्षेत्र के एक निवासी ने कहा, 'पुलिस ने संदेशखाली से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अत्याचारों का विरोध किया था. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है जो फर्जी वीडियो फैला रहे हैं.'

पश्चिम बंगाल पुलिस ने क्या कहा? 
पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘‘लोग कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते और हम इसकी इजाजत नहीं देंगे. लोगों को हम यहां कानून-व्यवस्था बाधित नहीं करने देंगे. हमने आज कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. हमारे अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं. ’’

बशीरहाट पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी भी वहां स्थिति का जायजा लेने पहुंचे.  अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं को सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. 

मामला क्या है?
रविवार को, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पार्टी के नेताओं की 'छवि खराब करने के लिए' कथित वीडियो के प्रसार के खिलाफ प्रदर्शन किया और महिलाओं की दर्ज कराई गईं यौन शोषण की शिकायतों पर 'गलत सूचना' फैलाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय तृणमूल विधायक से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया. 

उन्होंने क्षेत्र में 'महिलाओं पर अत्याचार के बारे में गलत सूचना प्रसारित करने' में शामिल होने के आरोप में संदेशखाली में एक स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी की.  घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने कथित संलिप्तता को लेकर चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें- Bengal Violence: मतदान के बीच बंगाल में पत्थरबाजी, BJP उम्मीदवार की सुरक्षा में लगा CISF जवान लहुलुहान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget