एक्सप्लोरर

NRC को लेकर ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा- बंगाल में कभी लागू नहीं होने देंगे

आने वाले दिनों में इस पर बड़ा बवाल हो सकता है, अमित शाह एक अक्टूबर को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में NRC मुद्दे पर हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे. एनआरसी को लेकर दोनों नेताओं में मुलाकात भी हो चुकी है.

नई दिल्ली: एनआरसी को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में 6 लोगों की जान NRC के भय की वजह से चली गई और वो बंगाल में इसे कभी लागू नहीं होने देंगी. बता दें कि आने वाले दिनों में इस पर बड़ा बवाल हो सकता है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह एक अक्टूबर को कोलकाता जा रहे हैं. अमित शाह 1 अक्टूबर को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में NRC मुद्दे पर हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ममता बनर्जी ने कहा, ''याद रखिएगा वो बंगाल में कभी भी NRC नहीं कर पाएंगे. NRC करेगा कौन, ये करने के लिए उन्हें राज्य सरकार की मदद चाहिए.हम उन्हें कभी ये करने नहीं देंगे.'' उन्होंने कहा, ''आप इतना डर क्यों रहे हैं? आप इस राज्य में रहते हैं, इस देश के नागरिक हैं. NRC को लेकर डरने की बिलकुल जरुरत नहीं है. हम हैं आपके साथ हमारे पार्टी की तरफ से भी 6 लोग मारे गए हैं, उन 6 परिवारों के साथ हम जगह-जगह जाकर विरोध करेंगे.''

ममता बनर्जी ने कहा कल कहा था- बीजेपी पर धिक्कार है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बीजेपी पर आरोप लगाया था कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है. सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हो गई. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वह राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी. बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली बीजेपी पर धिक्कार है. इसके कारण पश्चिम बंगाल में छह लोगों की जान चली गई. मुझ पर भरोसा रखिए. पश्चिम बंगाल में एनआरसी को कभी मंजूरी नहीं मिलेगी.’’

एनआरसी पर अमित शाह ने क्या कहा था? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में भर में एनआरसी लागू करने के मुद्दे पर कहा था कि सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यकों को परेशान करना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक आधार पर इसके लपेटे में न आए. अमित शाह ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद को विश्वास दिलाया कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद कश्मीरियों की संस्कृति को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा.

एनआरसी को लेकर हुई थी अमित शाह और ममत बनर्जी की मुलाकात पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को अमित शाह से मुलाकात की थी और असम के एनआरसी मुद्दे को उठाया. ममता ने शाह से इन लोगों के मामलों की छानबीन कराने का अनुरोध किया क्योंकि इनमें काफी संख्या में बांग्ला भाषी, हिंदी भाषी, गोरखा और असमी लोग शामिल हैं. ममता बनर्जी ने कहा,"मैं पश्चिम बंगाल में एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा करने नहीं आई थी, मैं असम में एनआरसी पर बात करने आई थी. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें इंसाफ का भरोसा दिया है और कहा है कि किसी नागरिक के साथ नाइंसाफी नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget