एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee: 'नीति आयोग को खत्म करो', ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले कर दी बड़ी मांग

Mamata Banerjee On NITI Aayog: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया आपसी लड़ाई के कारण एनडीए की सरकार गिर जाएगी. इस दौरान उन्होंने शरणार्थियों को लेकर दिए अपने पर विदेश मंत्रालय को जवाब दिया.

Mamata Banerjee On NITI Aayog: दिल्ली में शनिवार (27 जुलाई 2024) को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है, जिसकी अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र करेंगे. इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंची हैं. इस बैठक से एक एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने तल्ख तेवर दिखाते हुए नीति आयोग को खत्म करने की बात कही.

नीति आयोग खत्म करो- ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "नीति आयोग खत्म करो और योजना आयोग को वापस लाओ. योजना आयोग नेताजी बोस का आइडिया था. ये सरकार आपसी लड़ाई में गिर जाएगी, इंतजार कीजिए. इस दौरे में मेरे पास ज्यादा समय नहीं है इसीलिए किसी नेता से मेरी मुलाकात नहीं हो रही. मैं अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मिलना चाहती थी, मैं उनसे बात करूंगी."

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बयान

इस दौरान ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, "बंगाल में बीजेपी का सूरज डूब रहा है. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का गठबंधन जीतेगा. हरियाणा में बीजेपी हारेगी और झारखंड में हेमंत सोरेन फिर जीतेंगे."

सीएए (CAA) के सवाल पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर एक सरकार इसे ला सकती है तो दूसरी सरकार इसे वापस भी कर सकती है. उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव में इंडिया गठबंधन को 51 फीसदी तो एनडीए को 46 फीसदी वोट मिले. एनडीए का हिस्सा बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं विचारधारा से समझौता नहीं कर सकती.

उत्तर बंगाल पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की टिप्पणी पर ममता बनर्जी ने कहा, "हर राज्य की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं, लेकिन मैं संघवाद में विश्वास करती हूं. बीजेपी देश को तोड़ना चाहती है. उनके नेता बांटने की बात कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी लोगों के फैसले को नहीं सुनती है, तो यह उनकी मर्जी है. विपक्ष शासित सभी राज्य वंचित हैं. आप अपने दोस्तों को विशेष पैकेज दे सकते हैं, लेकिन दूसरों को वंचित नहीं कर सकते."

ये भी पढ़ें : Supreme Court: 'दुकानदार नाम लिखने को बाध्य नहीं, जो खुद लिखना चाहें, वह लिखें' नेमप्लेट विवाद पर बोला सुप्रीम कोर्ट

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget