एक्सप्लोरर

PNB घोटाले में डूबे पैसे जनता से वसूलने के लिए PF की ब्याज दरें कम की गईं: ममता

पहले पीएफ की दर 8.65 फीसदी थी. पीएफ पर मिल रहे ब्याज में कमी आने से लोगों की जेब में कम पैसा आएगा.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएफ ब्याज दरों में कटौती के बहाने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में कहा कि पीएफ पर ब्याज दर इसलिए घटाई गई है ताकि पीएनबी घोटाले में डूबा पैसा जनता से वसूल किया जाए.

ममता बनर्जी ने कहा है, ‘’जब साल 2014 में बीजेपी की सरकार सत्ता में आई थी तो पीएफ के लिए ब्याज दर 8.82 फीसदी थी, जो अब घटकर 8.55 फीसदी पर आ गई है. इससे नौकरी पेशा लोगों पर काफी बुरा असर पड़ेगा.’’

 

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘जहां कहीं भी लूट होती है, वहां उसकी भरपाई करने के लिए जनता की जेब से धन वसूला जाता है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘'पीएफ, लघु बचत पर ब्याज दरों में इस सरकार ने भारी कटौती की है. अब लोग यह नहीं जानते कि वे बैंकों में रखा अपना धन पा भी सकेंगे या नहीं.’’

बता दें कि 22 फरवरी  को ईपीएफओ ने पीएफ (प्रोविडेंट फंड) की दरें घटा दी हैं. ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ की दरें घटाकर 8.55 फीसदी कर दी है. पहले पीएफ की दर 8.65 फीसदी थी. पीएफ पर मिल रहे ब्याज में कमी आने से लोगों की जेब में कम पैसा आएगा.

ये लगातार दूसरा मौका है जब पीएफ पर ब्याज दरों में कटौती की गई है. ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी की ब्याज दर की घोषणा की थी. यह 2015-16 में 8.8 फीसद थी और अब साल 2017-2018 के लिए घटकर 8.55 फीसदी पर आ गई है.

यह भी पढ़ें-

पीएफ पर घटी ब्याज दरें: जानिए आपकी जेब में आने वाला पैसा कितना कम हुआ

पोंजी स्कीम-गैर कानूनी जमा योजनाओं पर कैबिनेट ने दी नए विधेयक को मंजूरी

भ्रष्टाचार के ग्लोबल इंडेक्स में भारत 81 वें स्थान पर, चीन, भूटान से भी पीछे

पीएनबी ने दिलाया ग्राहकों को भरोसाः हमारे पास पर्याप्त पैसा, सरकारी समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget