एक्सप्लोरर

अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी की दो टूक- पश्चिम बंगाल में NRC लागू होने का सवाल ही नहीं

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने का सवाल ही नहीं उठता. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही. ममता ने कहा कि किसी भी कीमत पर पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होगा.

नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह भले ही पूरे देश में एनआरसी लागू किए जाने की वकालत कर रहे हों लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य में एनआरसी लागू करने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होगा. यह बात उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल अभी गृहमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हुई है. उन्होंने समय मांगा है. मिलेगा तो उनसे बात करेंगी लेकिन एनआरसी पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा. ममता के इस बयान के बाद एक बार फिर केंद्र और उनके बीच टकराहट की आहट दिखाई दे रही है.

ममता बनर्जी ढाई साल बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर गई थीं. इस दौरान करीब 40 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी के बीच बातचीत हुई. ममता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुलाकात बहुत अच्छी रही. पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला रखने का प्रस्ताव राज्य की असेंबली में पास हुआ है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा गया है. प्रधानमंत्री से उन्होंने आग्रह किया कि इसे मान लिया जाए और पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला किया जाए. प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर विचार करेंगे.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल में देश के सबसे बड़े कोल ब्लॉक का उद्घाटन किया जाना है. उन्होंने नवरात्रि के बाद का समय प्रधानमंत्री से मांगा है. यदि वह समय देते हैं तो नवरात्रि के बाद कोल ब्लॉक का उद्घाटन किया जाएगा. इसमें 12000 करोड़ रुपये का निवेश होना है और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी राजनीतिक सवालों से बचती नजर आई. जब उनसे शारदा चिटफंड मामले और राजीव कुमार की गिरफ्तारी के मामले में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इन सवालों को अनर्गल बताते हुए जवाब देने से इंकार कर दिया. यही नहीं अमित शाह द्वारा एबीपी न्यूज को एनआरसी पर दिए गए बयान पर पहले तो बचती रहीं लेकिन बाद में दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं के पिंडदान पर भी उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया.

बता दें कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार में पिछले ढाई सालों से या यूं कहें कि 2014 से ही टकराहट तेज है. पिछले एक साल में इसमें और तेजी आई है. अब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मुख्य विपक्षी दल के रूप में देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 19 सीटें मिली हैं. इसके बाद से बीजेपी को लग रहा है कि वह पश्चिम बंगाल में भी सरकार बना सकती है. यही वजह है कि ममता बनर्जी और बीजेपी में टकराहट बढ़ती जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget