एक्सप्लोरर

नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी बोलीं- मैं अपना नाम भूल सकती हूं लेकिन नंदीग्राम को कभी नहीं भूल सकती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम का दूसरा नाम 'संग्राम' है. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने रोड शो किया. इस सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पहले ममता शिव मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचीं. पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. नामांकन दाखिल करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि 'मैं अपना नाम भूल सकती हूं लेकिन नंदीग्राम को कभी नहीं भूल सकती.' नंदीग्राम उनके लिए कोई नई जगह नहीं है. 2007 के किसान आंदोलन को याद करते हुए उन्होंने इस सीट से अपने जुड़ाव को जाहिर किया.

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान यहां के लोगों ने उनका हमेशा साथ दिया. वह सिंगूर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने हल्दिया में पदयात्रा निकालकर पर्चा भरा. हल्दिया के सब-डिविजनल ऑफिस में ममता ने जब अपना नामांकन दाखिल किया तो उस समय उनके करीब और भरोसेमंद सुब्रत बक्शी भी मौजूद थे. भवानीपुर सीट से विधायक ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला कर बीजेपी को चुनौती दी है. इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी की अच्छी पकड़ मानी जाती है. उन्होंने खुद को नंदीग्राम की 'मिट्टी का बेटा' बताया है. इस सीट पर आने वाले दिनों में बीजेपी अपने स्टार प्रचारकों की फौज उतार सकती है.

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं आप सभी को बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं...और अभिनन्दन भी करना चाहती हूं क्योंकि आप लोगों ने मेरे साथ इतना लम्बा सफर पैदल तय किया. आप लोगों ने पूरा प्रोग्राम कवर किया. मैं एक साधारण आदमी हूं. टीएमसी की कार्यकर्ता हूं. मैं प्रशासन का भी धन्यवाद करना चाहती हूं. नेशनल, डिस्ट्रिक्ट, रीजनल, लोकल, इंटरनेशनल सभी मीडिया को धन्यवाद कहना चाहती हूं.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं नंदीग्राम के लोगों को सैल्यूट करती हूं. मैं कई बार कह चुकी हूं कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं लेकिन नंदीग्राम को कभी नहीं भूल सकती. नंदीग्राम का दूसरा नाम है संग्राम. मैं चुनाव एक कॉमन इंसान की तरह ही नंदीग्राम से लड़ूंगी.  मुझे लगता है कि नंदीग्राम के लोग मेरे इस फैसले से खुश होंगे. नंदीग्राम के लोग मुझे ही वोट देंगे.  यहां के मां-बाप, भाई-बहन सभी लोग मुझे ही वोट देंगे. यह हमेशा याद रखियेगा कि हम ही जीतेंगे. मैं उन सभी लोगों को बधाई देना चाहती हूं जिन लोगों ने नामांकन किया है. मैं सभी सीटों के लिए प्रार्थना करती हूं."

सीएम ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी से मुकाबले के लिए कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget