एक्सप्लोरर

'पहले भी संदेशखाली में हुए हैं दंगे, यहां RSS की मौजूदगी', BJP के प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी ने दिया सभी सवालों का जवाब

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए भयानक साजिश रच रहे हैं.

Mamata Banerjee On Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की कई महिलाओं का टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. बीजेपी भी हमलावर है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (15 फरवरी, 2024) को कहा कि किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा में कहा, ''संदेशखाली में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही होने देंगी.''

दरअसल, सोमवार (12 फरवरी, 2024) को ही नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत छह बीजेपी विधायकों को संदेशखाली मामले में सदन से निलंबित कर दिया गया था. विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने संदेशखाली मामले पर गुरुवार को ही ममता बनर्जी से बयान देने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया. 

ममता बनर्जी ने क्या कहा? 
ममता बनर्जी ने विधानसभा में आगे कहा, ‘‘हम संदेशाखाली की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. किसी भी गलत काम में शामिल किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. मैंने वहां राज्य महिला आयोग को भेजा है और संदेशाखाली के लिए एक पुलिस दल बनाया है.’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए एक भयानक साजिश रची जा रही है और राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की है.’’ उन्होंने आगे कहा कि 7-8 साल संदेशखाली में दंगे हुए थे और ये संवेदनशील इलाका है. यहां आरएसएस की मौजदूगी है. 

महिलाओं ने क्या मांग की है?
संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की है.  शाहजहां शेख और उनके साथी  जबरन जमीन पर कब्जा करते हैं और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Farmers Protest: पंजाब के बाद अब हरियाणा के भी टोल फ्री! किसानों का ऐलान कल से तीन घंटे नहीं लगेंगे पैसे, जानें UP को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget