एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी की चुनावी तैयारी, शुरू किया 'दीदी के बोलो' कैंपेन, पार्टी का हेल्पलाइन नंबर भी जारी

तृणमूल कांग्रेस के इस कदम को लोकसभा चुनाव में खिसकी राजनीतिक जमीन को फिर से हासिल करने के एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''इस व्यापक पहुंच कार्यक्रम के पीछे प्रशांत किशोर हैं.''

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आम लोगों तक पहुंच बनाने और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिये पार्टी का हेल्पलाइन नंबर (9137091370) और वेबसाइट 'www.didikebolo.com' का शुभारंभ किया. ममता ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में लोगों के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे. ममता ने तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, "लोग हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के जरिये सीधे हमसे जुड़कर अपने मुद्दों पर बात कर सकते हैं. हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे." उन्होंने कहा, ''अगले सौ दिनों में पार्टी के एक हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता राज्य के 10 हजार गांवों में जाएंगे और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर उनकी शिकायतों का निपटारा करने का प्रयास करेंगे.''

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि ममता ने कहा कि इस पहल का विधानसभा चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव होने में अभी 20 महीने हैं. यह विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नहीं हो रहा है. यह लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हमारा जन संपर्क कार्यक्रम है." तृणमूल कांग्रेस के इस कदम को लोकसभा चुनाव में खिसकी राजनीतिक जमीन को फिर से हासिल करने के एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 42 में से 22 सीटों पर जीत मिली थी जबकि बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई..पीएसी) की सेवाएं ली हैं. किशोर ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बनर्जी और उनकी कोर टीम के साथ कई दौर की बैठक की है और आई-पीएसी के प्रतिनिधि सोमवार के कार्यक्रम स्थल, नजरुल मंच पर मौजूद थे. बनर्जी ने इस मौके पर पार्टी नेताओं से "तृणमूल" (जमीनी स्तर पर) लौटने का आह्वान किया.

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''इस व्यापक पहुंच कार्यक्रम के पीछे प्रशांत किशोर हैं. इसके फीडबैक की जांच पड़ताल किशोर और उनकी टीम द्वारा की जाएगी, जो इसका इस्तेमाल पार्टी की रणनीति बनाने और खामियों को दूर करने के लिए करेंगे." तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंद दरवाजे में हुई बैठक के दौरान पार्टी नेताओं से वीआईपी संस्कृति छोड़ने को कहा.

श्रीनिवास बी वी यूथ कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त, केशव चंद्र यादव की लेंगे जगह

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Remark: 'देशवासियों ने संकट में निभाई जिम्मेदारी, दुनिया के सामने पेश की मिसाल', ग्लोबल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'देशवासियों ने संकट में निभाई जिम्मेदारी, दुनिया के सामने पेश की मिसाल', ग्लोबल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम पहली बार हुए सार्वजनिक? जानें कब-कब उनका हुआ जिक्र और सरकार ने क्या बताया
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम पहली बार हुए सार्वजनिक? जानें कब-कब हुआ जिक्र, सरकार ने क्या बताया
'पेपर लीक बन गई मौसमी गतिविधि...', सरकार पर फायर हुए अभिषेक मनु सिंघवी, जानें क्या कुछ कहा
'पेपर लीक बन गई मौसमी गतिविधि...', सरकार पर फायर हुए अभिषेक मनु सिंघवी, जानें क्या कुछ कहा
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के 5 ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी भी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट
पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट
'राम मंदिर कम दुकान ज्यादा हो गया है', चढ़ावा चोरी के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'राम मंदिर कम दुकान ज्यादा हो गया है', चढ़ावा चोरी के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
KSBKBT 2 Promo: 'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
Viral Video: 20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
Embed widget