एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली बीजेपी पर धिक्कार है- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में लागू नहीं होगा. असम में यह समझौते की वजह से हुआ है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाया कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है. सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हो गई. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वह राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी.

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली बीजेपी पर धिक्कार है. इसके कारण पश्चिम बंगाल में छह लोगों की जान चली गई. मुझ पर भरोसा रखिए. पश्चिम बंगाल में एनआरसी को कभी मंजूरी नहीं मिलेगी.’’

समझौते के कारण लागू हुआ असम में एनआरसी

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा. असम में यह असम समझौते की वजह से हुआ.’’ असम समझौता 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के बीच हुआ था.

असम में हाल ही में प्रकाशित अंतिम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम नहीं हैं. बीजेपी पर देश में ‘लोकतांत्रिक मूल्यों को कमतर’ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है.’’

उन्होंने कहा कि बीजेपी रोजगार कम होने या भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने की कोई बात नहीं कर रही, वह तो बस अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है.

टीएमसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण या उन्हें बंद किये जाने के खिलाफ 18 अक्टूबर को रैली निकाली जाएगी. मैं इसमें भाग लूंगी.’’

बीजेपी हर जगह सत्ता हासिल करना चाहती है

यादवपुर विश्वविद्यालय में 19 सितंबर की घटना का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता ने देखा है कि उन्होंने (एबीवीपी, बीजेपी ने) विश्वविद्यालय में क्या किया, वे हर जगह सत्ता हासिल करना चाहते हैं .

मुख्यमंत्री ने मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए उस पर केंद्र की बीजेपी नीत सरकार के आगे झुकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया अपनी भूमिका नहीं निभा रहा. कुछ मीडिया संस्थानों को छोड़कर अधिकतर तो बीजेपी सरकार के आगे झुक गये हैं.’’

जानिए, क्या हैं? सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के तिहाड़ जाकर चिदंबरम से मिलने के राजनीतिक मायने

Howdy Modi: राष्ट्रपति ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने इशारों में साधा पाकिस्तान पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget