एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'कई EVM हो गईं गायब, नतीजों से छेड़छाड़...', तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने चुनावी नतीजों में हेरफेर की आशंका जताई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव अब तीसरे चरण में पहुंच गया है. पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीसरे चरण की वोटिंग से पहले EVM को लेकर बड़ा दावा किया है. 

पश्चिम बंगाल की फरक्का में आयोजित एक चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने दावा किया कि ऐसी आशंका है कि बीजेपी की ओर नतीजों में हेरफेर की जा सकती है, क्योंकि कई ईवीएम गायब हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में मतदान प्रतिशत में अचानक उछाल चिंता की बात है.

ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने कहा,''मतदान प्रतिशत में अचानक उछाल न केवल परेशान करने वाली बात है, बल्कि ईवीएम की विश्वसनीयता के बारे में गंभीर आशंकाएं भी पैदा करती है. चुनाव आयोग को ईवीएम बनाने वालों का नाम सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है. विरोधी दलों से कहूंगी कि अपने अपने यहां ईवीएम का ध्यान रखिये. मुझे शक है कि कैसे पोलिंग पर्सेंटेज बढ़ सकती हैं? हम चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेंगे, सभी से कहूंगी चुनाव आयोग से मिलिये. ईवीएम और उस चिप पर नजर रखिये. रात को ये लोग जाकर ताला तोड़कर मशीन बदल रहे हैं और बीजेपी को वोट दे रहे हैं.

कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

दरअसल, चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुए पहले दो चरणों के मतदान का प्रतिशत 30 अप्रैल की शाम को जारी कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, मौजूदा लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 फीसदी और दूसरे चरण में 66.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

इतने चरण की वोटिंग है बाकी

बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहा है, 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है. बाकी पांच चरणों के लिए मतदान 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Fake Video Case: CM रेवंत रेड्डी ने शेयर किया था अमित शाह का फेक वीडियो? दिल्ली पुलिस के सामने वकील ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget