एक्सप्लोरर

'मोदी जी देश की संपत्तियां बेचकर खुद चले जाएंगे', कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले खरगे

अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी के 84वें अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है.

Congress CWC Meeting: गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का 84वां अधिवेशन चल रहा है. इस मौके पर देशभर से 1,700 से ज्यादा कांग्रेस प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हाल ही में खत्म हुए संसद के बजट सत्र में सरकार ने मनमाने ढंग से काम किया. खरगे ने लोकसभा स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया, जो कि लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक बात है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “संसद देर रात 5 बजे तक चली, लेकिन सरकार के पास जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं था. इससे साफ होता है कि ये लोग लोकतंत्र को कितनी गंभीरता से लेते हैं.” खरगे ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की सरकारी संपत्तियां धीरे-धीरे निजी कंपनियों को बेची जा रही हैं. 

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खरगे ने कहा, “अगर यही हाल रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब मोदी सरकार और खुद मोदी जी देश की संपत्तियां बेचकर चले जाएंगे. मैं यह बात साफ कह रहा हूं." कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "एयरपोर्ट, माइनिंग, मीडिया हाउस हो, या टेलीकॉम अपने उद्योगपति मित्रों को ये सरकार दिलवा रही है. इससे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है."

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस को गालियां देने के बजाय वे कोई काम नहीं करते हैं. चुनावी संस्थाएं भी उनके अधीन हैं. चुनाव में घोटाले हो रहे हैं. दुनिया के विकसित देश ईवीएम को छोड़कर बैलट पेपर की तरफ जा रहे हैं. लेकिन हम ईवीएम पर चल रहे हैं. ये सब फ्रॉड है, ये मैं कहूंगा. आपने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे सिर्फ आपको फायदा हो ऐसी तकनीक बनाकर आप विपक्ष को दबाना चाहते हैं तो कल को देश के नौजवान उठेंगे और कहेंगे हमें बैलेट पेपर चाहिए, ईवीएम नक्को.

"विपक्ष राज्यों के साथ हुआ सौतेला व्यवहार"

खरगे ने आगे कहा, "11 वर्ष में विपक्ष राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया. सेंटर स्टेट रिलेशन इतना अच्छा था कि कोई भी कभी भी आकर कुछ भी मांग सकता था. मोदीजी के सरकार में जो सच भी है, जो बजट में ऐलान हुआ है. वो भी मोदी कभी नहीं देते, हमारे मुख्यमंत्री, ये तड़प रहे हैं, नरेगा के लिए फंड दो, लेकिन मोदी सरकार उधर ध्यान नहीं देती, क्योंकि उनके दोस्त लोग अमीर हैं, जो अमीर का दोस्त हैं, वो गरीब का दोस्त नहीं बन सकता."

खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बीजेपी 150 सीटों पर लड़ती है, 138 सीटें जीतती है. जो फ्रॉड महाराष्ट्र में हुआ वो लोकतंत्र को खत्म करने के लिए हुआ. वोटर लिस्ट में जो गड़बड़ियां हो गईं, इस पर हमारे वकील और नेता काम किए. जो चोर चोरी करता है वो कभी न कभी पकड़ा जाता है. आज 15 लाख लोग विदेशों में जाकर बस गए हैं. रोज़गार के लिए विदेश गए नौजवानों को ज़ंजीरों में बंद कर अमेरिका से भारत लौटाया जा रहा है. लेकिन हमारे PM चुप रहते हैं. जब लोगों पर अन्याय होता है तो पीएम चुप हो जाते हैं. सत्ताधारी दल बार बार यही बताने का प्रयास कर रहा है कि भारत का विकास 2014 के बाद हुआ है. चंडीगढ़ के बाद देश की सबसे मॉडर्न सिटी गांधीनगर कांग्रेस के जमाने में बना."

खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "तुम तो 11 साल पीएम हो गए, 13 साल सीएम रहे, क्या आपने यहां की गरीबी हटाई. एक दलित आदमी, जो इनके जमाने में मंदिर में गया रामनवमी में, जब बाहर आया तो वहां के लोग गंगाजल ला के पवित्र करने का काम किया. जो दलित हैं, वे भी हिन्दू हैं."

ये भी पढ़ें-

ट्रंप के टैरिफ से पाताल में पहुंचा शेयर बाजार तो डीके शिवकुमार ने PM मोदी से कहा- 'तुरंत बुला लें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget