एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की सरकार में था असली आत्मनिर्भर भारत', खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

खरगे ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार और GDP में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी में भारी गिरावट से स्थिति और भी बदतर हो गई है. PSU बेचे जा रहे हैं. MSME को नुकसान हो रहा है.

Mallikarjun Kharge on Modi Sarkar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कथित गिरावट को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का अहसास होगा कि असली ‘आत्मनिर्भर भारत’ कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय था. 

खरगे ने यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी ने भारत को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का हब बनाने के लिए जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मोदी सरकार का ‘मेक इन इंडिया’ जमीन पर क्रियान्वयन के बजाय प्रचार को महत्व देने का एक उत्कृष्ट मामला है. अपने 2014 के घोषणापत्र में भाजपा ने भारत को 'ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब' बनाने के लिए 10 वादे किए थे, जिनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है.' 

PSU बेचे जा रहे, MSME को नुकसान: खरगे

उन्होंने दावा किया कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार और सकल घरेलू उत्पाद में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी में भारी गिरावट से स्थिति और भी बदतर हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'पीएसयू बेचे जा रहे हैं. एमएसएमई को नुकसान हो रहा है. नौकरशाही बाधाएं आजकल आम बात हो गई हैं. भारतीय उद्यमी भारत को प्राथमिकता देने के बजाय विदेश जा रहे हैं और वहां कंपनियां स्थापित कर रहे हैं. निर्यात में भारी गिरावट आ रही है.'

असली आत्मनिर्भर भारत कांग्रेस सरकार में: मल्लिकार्जुन

उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी सरकार ने चिह्नित किए गए 14 क्षेत्रों में से 12 के शुरुआत में ही विफल रहने के बाद 1.97 लाख करोड़ रुपये की बहुप्रचारित पीएलआई योजना के चरण एक को बंद कर दिया है? मोदी सरकार के तहत भारत के कुल निर्यात में माल की हिस्सेदारी कम से कम 50 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर क्यों गिर गई है?' खरगे ने कहा कि यह एक तथ्य है कि कांग्रेस-यूपीए के तहत भारतीय इतिहास में मैन्युफैक्चरिंग की गति सबसे तेज रही. उन्होंने कहा, 'शायद अब मोदी जी को एहसास होगा कि असली आत्मनिर्भर भारत कांग्रेस के अंतर्गत था.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget