एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक भी हैं विधायक, दो बार मंत्री पद भी मिला

Mallikarjun Kharge Family Detail: मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद उनके परिवार को लेकर भी चर्चा हो रही है. खड़गे के एक बेटे भी विधायक हैं.

Mallikarjun Kharge Family: वरिष्ठ कांग्रेसी और राज्य सभा (Rajya Sabha) में विपक्ष के नेता (Leader of Opposition) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार (30 सितंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) के लिए नामांकन पत्र (Nomination) दाखिल किया. 

कांग्रेस के 10 वरिष्ठ नेताओं ने औपचारिक रूप से उनके नामांकन का समर्थन किया, जिनमें अशोक गहलोत, आनंद शर्मा, अभिषेक सिंघवी, अजय माकन, अंबिका सोनी, एके एंटनी, भूपेंद्र हुड्डा, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक और तारिक अनवर शामिल हैं. नामांकन दाखिल करने के बाद खड़गे ने जीत की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, ''मैं उन सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों और मंत्रियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया. 17 अक्टूबर को जो भी नतीजे होंगे, हम सभी देखेंगे. आशा करता हूं मैं जीतूंगा.''

बेटे प्रियांक खड़गे यहां से कांग्रेस विधायक

मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार में उनकी पत्नी राधाबाई, दो बेटियां और तीन बेटे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे भी राजनीति में हैं और कांग्रेस नेता हैं. प्रियांक कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चित्तापुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं. 2016 में 38 साल की उम्र में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कैबिनेट में आईटी, बीटी और पर्यटन मंत्री बने थे. ऐसा करने वाले वह सबसे कम उम्र के मंत्री थे.

एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में भी उन्होंने समाज कल्याण मंत्री के रूप में भी काम किया था. प्रियांक खड़गे की पत्नी का नाम श्रुति खड़गे है. प्रियांक भी अपने पिता की तरह अंबेडकरवादी और बौद्ध हैं. उन्होंने ग्राफिक्स और एनिमेशन डिजाइन की पढ़ाई की है और देश-विदेश में काम किया है. 

ऐसे हुई प्रियांक की राजनीति में एंट्री

प्रियांक ने छात्र जीवन से राजनीति में प्रवेश किया था. वह 1998 में कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) में कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए थे. लंबे समय तक वह एनएसयूआई के महासचिव रहे. 2005 से 2007 तक वह एनएसयूआई के राज्य महासचिव रहे. 2007 से 2011 तक वह कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव रहे. 2011 से 2014 तक वह कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे. उन्हें कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था. 

2009 में उन्होंने कर्नाटक की चित्तापुर विधानसभा सीट का उपचुनाव लड़कर चुनावी राजनीति में प्रवेश किया था लेकिन बीजेपी के वाल्मीकि नायक से हार गए थे. 2013 में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में वह चित्तापुर से जीते और 2016 में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में आईटी और बीटी मंत्री बनाए गए. 2018 में उन्होंने फिर से चित्तापुर से चुनाव जीता और एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनाए गए.

विवादित बयान को लेकर रहे चर्चा में

इसी साल 12 अगस्त को प्रियांक खड़गे अपने एक विवादित बयान को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुए थे. उन्होंने कर्नाटक की बीजेपी नीत सरकार पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने बीजेपी नेता रमेश जरकीहोली और एस ईश्वरप्पा के इस्तीफे का जिक्र करते बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया था. जरकीहोली पर आरोप लगा था कि उन्होंने नौकरी देने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था. वहीं, एक सिविल ठेकेदार की आत्महत्या के बाद ईश्वरप्पा पर कमीशनखोरी का आरोप लगा था. 

प्रियांक ने अपने विवादित बयान में कहा था कि कर्नाटक की किसी महिला को नौकरी पाने के लिए काफी कुछ करना होगा और पुरुष को सिर्फ घूस देकर ही नौकरी मिल सकती है. प्रियांक के विवादित बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया था. बीजेपी ने कहा था कि प्रियांक खड़गे को पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए. बीजेपी ने एक ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस नेताओं की रंगीन रातों की कहानियां केवल अफवाह नहीं हैं, बहुत सारी सीडी उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें

Mallikarjun Kharge Profile: कांग्रेस अध्‍यक्ष की रेस में लास्‍ट मिनट पर एंट्री करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे की पूरी कहानी

Congress President Election: जिन मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे शशि थरूर, उन्हीं को बताया पार्टी का 'भीष्म पितामह', 10 Updates

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget