एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी पीएम मोदी के जबरन गले लग जाते हैं', मायावती के बयान पर भड़की कांग्रेस, दिया ये जवाब

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि क्या विपक्षी गठबंधन में बसपा को शामिल करने के दरवाजे अभी भी खुले हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अब बोलने का कोई फायदा नहीं.

राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है. राहुल गांधी के बयान पर मायावती ने पलटवार किया और अब बल्लिकार्जुन खड़गे ने मायावती के बयान पर रिएक्शन दिया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मायावती से कहा था कि कांग्रेस के साथ आइए और BJP के खिलाफ गठबंधन का नेतृत्व करिये, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं, ये ही बात कल राहुल गांधी ने दोहराई. आज जनता महंगाई से पिस रही है, नौकरियां नहीं हैं, संवैधानिक संस्थाओं पर RSS का कब्ज़ा हो रहा है.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि क्या विपक्षी गठबंधन में बसपा को शामिल करने के दरवाजे अभी भी खुले हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अब बोलने का कोई फायदा नहीं. समय आने पर हम देखेंगे. खड़गे ने मायावती के बयान पर कहा कि, नहीं, ये सही नहीं है. कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के साथ रही है, यह हमेशा संसद के अंदर और बाहर सभी मुद्दों का समाधान खोजने के लिए लड़ती रही है. उन्होंने जो कहा वह सही नहीं है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे (BJP-RSS) यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि केवल एक पार्टी रह जाए. वे (भाजपा) ऐसा उन जगहों पर करते हैं जहां वे नहीं जीतते. मायावती ने बीजेपी और RSS को लेकर वही कहा जो राहुल गांधी कह रहे थे. एक साथ मजबूती के साथ लड़ने की जरूरत है.

मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को गठबंधन की पेशकश करने के मायावती ने प्रतिक्रिया दी थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का खंडन करते हुए रविवार को मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान गठबंधन की पेशकश पर उनकी टिप्पणी पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी दलितों और बसपा के प्रति उनकी हीन भावना और द्वेष को दर्शाती है. उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस अपने तरीके से सुधार नहीं कर सकती है, लेकिन हमारे मामलों में घुसपैठ कर रही है. उन्हें हम पर टिप्पणी करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, BJP और आरएसएस के खिलाफ लड़ने और दूसरों पर उंगली उठाने में असमर्थ है. इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत को न केवल 'कांग्रेस-मुक्त' बना रहे हैं, बल्कि 'विपक्ष-मुक्त' भी बना रहे हैं, जहां भारत के पास राष्ट्रीय से लेकर ग्राम स्तर तक सिर्फ एक प्रमुख पार्टी रह जाएगी. मायावती ने कहा, हम ऐसी पार्टी नहीं हैं, जहां राहुल गांधी जैसा नेता जबरन संसद में प्रधानमंत्री को गले लगाता है, हम ऐसी पार्टी नहीं हैं, जिसका दुनियाभर में मजाक उड़ाया जाता है. राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस ने मायावती को गठबंधन की पेशकश की थी और यहां तक ​​कि उन्हें यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने हमसे बात नहीं की. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मायावती ने BJP को साफ रास्ता दिया, क्योंकि वह सीबीआई, ईडी और ऐसी अन्य एजेंसियों से डरती हैं.

यह भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: इमरान की सरकार गिरने पर बोले शाहबाज शरीफ़- आज से पाकिस्तान में नई सुबह शुरू होने वाली है

यह भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: गिरी इमरान खान की सरकार, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की हुई हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP के लिए धर्म सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget