एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge: 'मामू' की चाय पीकर जब 'चाचा' लौटें तो...नीतीश कुमार को लेकर खरगे ने तेजस्वी यादव को दी सलाह

Patna Maharally: RJD चीफ लालू यादव ने कहा, ''मैंने 2017 में नीतीश कुमार को कोई गाली नहीं दी थी, केवल उन्हें 'पलटूराम' कहा था. यह लेबल उनके अपने कार्यों के आधार पर उनके व्यक्तित्व से चिपक गया है.  

Mallikarjun Kharge on Nitish kumar: कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (3 फरवरी) को पटना की जन विश्वास रैली में ब‍िहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी-एनडीए गठबंधन में शाम‍िल होने पर बड़ा हमला बोला. कांग्रेस चीफ ने नीतीश कुमार पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि अगर वो फिर से राजद के साथ गठबंधन करने के ल‍िए आएं तो उनके सामने दरवाजे बंद कर देने चाह‍िए.   

पटना रैली में उमड़े जनसमूह को संबोध‍ित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के पलटी मारने पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी यादव से कहा कि चाचा (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) ने फिर पाला बदला है. वह दोबारा ऐसा कर सकते हैं तो आगे से उनको वापस मत लेना. तेजस्‍वी के चाचा तो 'मामू' की चाय पीने गए हैं.  

'वैचारिक लड़ाई वालों की इंड‍िया गठबंधन में जगह नहीं' 

कांग्रेस चीफ ने यह भी कहा क‍ि यहां से जाने के बाद चाचा (नीतीश कुमार) अब कह रहे हैं कि मैं थोड़े दिनों के लिए बाहर चला गया था...(मैंने कुछ दिनों के लिए एनडीए छोड़ दिया था) अब मैं वापस आ गया हूं और आपके चरणों में ही रहूंगा. नीतीश पर बड़ा प्रहार करते हुए खरगे ने कहा क‍ि जिनकी राजनीतिक लड़ाई वैचारिक नहीं है, उनको इंड‍िया गठबंधन' में जगह नहीं दी जानी चाह‍िए.  

'नीतीश कुमार को चाचा कहकर बुलाते हैं तेजस्‍वी'  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को लेकर तुलना करते हुए कहा कि लालू पर भी एक के बाद एक मामले में हमले क‍िए गए लेक‍िन वो बीजेपी के सामने नहीं झुके, जबक‍ि तेजस्‍वी के चाचा ने ऐसा क‍िया है. बि‍हार के पूर्व ड‍िप्टी सीएम नीतीश कुमार को चाचा कहकर बुलाते रहे हैं. 

'पीएम मोदी को सत्ता से बाहर करने को करें वोट' 

उधर, रैली के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा हमला बोलते हुए लालू प्रसाद ने भी जनसमूह से आह्वान क‍िया- चुनावों के लिए तैयार रहें. मैं आपका मनोबल बढ़ाने के लिए वहां मौजूद रहूंगा. आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के लिए वोट करें. 

'क्या ये मजेदार वीडियो नीतीश कुमार को शर्मिंदा नहीं करते?' 

साल 2017 में नीतीश कुमार के पाला बदलने की चर्चा करते हुए राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा, ''मैंने तब नीतीश कुमार को कोई गाली नहीं दी थी, केवल उन्हें 'पलटूराम' कहा था. यह लेबल उनके अपने कार्यों के आधार पर उनके व्यक्तित्व से चिपक गया है. मैं सोशल मीडिया पर उनके बारे में मजेदार वीडियो देखता हूं और सोच रहा हूं कि क्या ये उन्हें शर्मिंदा नहीं करते हैं.'' 

मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने हाल ही में ब‍िर महागठबंधन को छोड़ द‍िया था और बीजेपी नीत राजग के साथ म‍िलकर ब‍िहार में नई सरकार बना ली थी. इसके बाद आरजेडी सत्ता से बाहर हो गई थी.  
 

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान से भी पीछे है भारत,' राहुल गांधी ने यूं कसा पीएम मोदी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget