एक्सप्लोरर

कैसे बढ़ेगा टूरिज्म? मालदीव के लिए एक हफ्ते में 325 डिपार्चर, लक्षद्वीप के लिए सिर्फ एक एयरलाइन

Maldives VS Lakshadweep: सोशल मीडिया पर इन दिनों मालदीव बनाम लक्षद्वीप की बहस छिड़ी हुई है. भारत ने मालदीव के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया है.

Boycott Maldives: सोशल मीडिया पर इन दिनों मालदीव बनाम लक्षद्वीप की बहस छिड़ी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप के दौरे की तस्वीरें सामने आने के बाद शुरू हुई बहस ने मालदीव को घुटनों पर ला दिया. हालात ये हो गए कि मालदीव सरकार को तीन मंत्रियों को निलंबित तक करना पड़ा.

दरअसल इन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणियां की थीं. इन टिप्पणियों पर भारत समेत मालदीव के नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. भारत के लोगों ने मालदीव में अपनी छुट्टियां कैंसिल कर दीं. यहां तक कि एक ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी Easemytrip ने मालदीव के लिए बुकिंग तक बंद करने फैसला किया.

2023 में मालदीव के भारत था सबसे बड़ा टूरिस्ट सोर्स

बीते साल की अगर बात की जाए तो मालदीव के लिए भारत सबसे बड़ा पर्यटकों का स्रोत था. उसके बाद रूस था. भले ही मालदीव सरकार डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हो लेकिन इस घटना के बाद से इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है. हालांकि ट्रैवलर्स के लिए लक्षद्वीप का विकल्प फिलहाल नहीं होगा क्योंकि इसका इंफ्रास्ट्रक्चर मालदीव के मानकों से बहुत दूर है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरिकम की ओर से शेयर किए गए डेटा से पता चलता है कि करंट वीक में मालदीव के लिए 325 इंटरनेशनल डिपार्चर हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 35 एमिरेट्स के हैं उसके बाद इंडिगो, फ्लाईदुबई और कतर एयरवेज के 28-28 हैं. इंडियन कैरियर्स के वीकली डिपार्चर 48 हैं. भारत और मालदीव के बीच हर सप्ताह 58 फ्लाइट्स हैं. वहीं 10 फ्लाइट्स मालदीव की ओर से संचालित की जाती हैं.

इंडियन कैरियर्स की मालदीव में सीमित उपस्थिति रही है. फिर साल 2018 के बाद इसमें बहुत बदलाव आया जब गो एयर ने माले के लिए उड़ानें शुरू कीं. इसके बाद इंडिगो और विस्तारा की फ्लाइट्स की झड़ी लग गई.

लक्षद्वीप के बारे में क्या?

लक्षद्वीप में इंडियन कैरियर्स की उपस्थिति बहुत कम रही है, इतना ही नहीं एक समय था जब एलायंस एयर ने कोच्चि से मार्ग संचालित करने के लिए 19 सीटर बी1900 को वेट लीज पर लिया था. मौजूदा वक्त में ये उड़ानें जोड़ने की प्रक्रिया में स्टार्टअप फ्लाई91 एटीआर 72-600 के साथ दैनिक संचालन करता है. उम्मीद है कि इससे लक्षद्वीप को लक्जरी टूरिज्म के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्दी से पाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: India-Maldives Controversy: बज गया बैंड! मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म को आया होश, कहा-हम शर्मिंदा हैं भारत हमेशा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget