एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: क्या है BJP को आउट करने के लिए महाविकास अघाड़ी का नया प्लान, लोकसभा चुनाव को लेकर किया फैसला

Loksabha Elections: महाविकास अघाड़ी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए खुद को मजबूत करने की योजना बना रही है. इससे पहले महा बैठक का भी आयोजन किया गया था.

Loksabha Elections 2024: महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लोकसभा चुनाव 2024 साथ मिलकर लड़ने को लेकर महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में सहमति बन गई है. चुनाव के लिए सीट बंटवारे के फार्मूले पर भी मुहर लग गई है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट 21, एनसीपी 19 और कांग्रेस 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें अपने मित्र दलों को अपने कोटे से सीट देने का भी फैसला किया गया है. 

सूत्र की मानें तो 5 से 6 सीट ऐसी हैं जिस पर अभी तीनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं का एकमत नहीं हुआ है. इसमें बदलाव की संभावना हो सकती है. वहीं, मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से 4 पर उद्धव ठाकरे गुट अपने उम्मीदवार उतारेंगे जबकि एक सीट कांग्रेस को और एक सीट एनसीपी के खाते में जाएगी. 

संगठन को मजबूत बनाने का प्लान 

इससे पहले मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महा बैठक बुधवार (15 मार्च) को वाईबी सेंटर में हुई थी. इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्लान बनाया गया. इस मौके पर अलग-अलग जिलों के नेताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं. उद्धव ठाकरे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति महाराज ने जो अपने दम पर करके दिखाया था. वही अब MVA में हम सबको साथ करके दिखाना है.

'एक-एक शख्स को जोड़ना जरूरी'

ठाकरे ने बैठक के दौरान कहा कि चुनाव आते हैं जाते हैं, लेकिन 2024 चुनाव निर्णायक है. अगर इस चुनाव में बीजेपी को नहीं रोका तो देश मे तानाशाही का राज होगा. उसके बाद साथ रहे न रहे चुनाव आए या जाए यह जरूरी नहीं है. हमें हर गांव के एक-एक शख्स को जोड़ना है और हमें एक साथ महा विकास आघाड़ी के प्लेटफार्म पर काम करना है. 

ये भी पढ़ें: 

BJP Vs Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक तो BJP ने बताया 'नौटंकी', बोली- उनकी मंदिर यात्रा केवल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget