एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा? CM उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे जनता को करेंगे संबोधित

देश में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा तेजी से महाराष्ट्र में ही बढ़ रहे हैं. इस वक्त सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में ही है. कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी महाराष्ट्र में ही हुई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढोतरी के बीच क्या राज्य में लॉकडाउन लगेगा? राज्य सरकार आज इस पर फैसला ले लेगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाने या नहीं लगाने का एलान कर सकते हैं. अपने संबोधन से पहले सीएम कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जहां लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है.

इससे पहले 28 मार्च को सीएम ठाकरे कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी. उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन लगाने की ओर इशारा करते हुए अधिकारियों से कहा था कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, अगर फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं तो लॉकडाउन के लिए रोडमैप तैयार करें.

पुणे में सात दिनों के लिए आंशिक लॉकडाउन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में सात दिनों के आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है. लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है. जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है. सरकार के आदेश के मुताबिक बार, होटल, रेस्टोरेंट अगले सात दिनों तक के लिए बंद रहेंगे. हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा को छूट दी गई है. सरकार के आदेश के मुताबिक बार, होटल, रेस्टोरेंट अगले सात दिनों तक के लिए बंद रहेंगे. हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा को छूट दी गई है.

गाइडलाइन के मुताबिक शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है. शादी में अधिकतम 20 लोग और अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकते हैं. सरकार का यह आदेश कल से लागू होगा. इस बात की जानकारी पुणे डिविजनल कमिश्नर ने दी है.

बता दें कि देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार 183 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है. इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40 हजार 414 मामले आए थे. महामारी की शुरुआत के बाद से कल राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा केस दर्ज, ब्लड बैंक में हुई खून की कमी महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संकट के बावजूद मुंबई में कोविड नियमों का उल्लंघन करते दिखे लोग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget