एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: भूकंप से बचने के लिए अनोखी ट्रेनिंग, बच्चों को आग की लपटों में चलाया

महाराष्ट्र में बच्चों को भूकंप से बचने की ट्रेनिंग दी गई.ट्रेनिंग के दौरान स्कूली बच्चों को आग की लपटों से सुरक्षित निकलना बताया गया.

मुंबई: मुंबई के नजदीक महाराष्ट्र के पालघर जिले में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते है. भूकंप से बचने के लिए स्थानीय लोगों को अलग-अलग तरीके बताए जा रहे हैं. पालघर जिला प्रशासन ने यहां के लोगों को भूकंप से बचने के लिए ट्रेनिंग दी. इस ट्रेनिंग के तहत खतरे से निपटने के लिए चौंकाने वाले तरीके भी सिखाए गए. ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को आग की लपटों से सुरक्षित निकलना सिखाया गया.
पालघर के तलासरी और दहाणू इलाके में भूकंप के झटके ज्यादा आते हैं और यह इलाका आदिवासी बहुल माना जाता है. इसी इलाके के एक स्कूल में जिला प्रशासन की टीम स्कूल के बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंची. इस स्कूल में जमीन पर  न्यूज पेपर बिछाया गया. पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई और स्कूली बच्चों को आग की लपटों के बीच से निकाला गया. पहले तो आग देखकर बच्चे चिल्लाने लगे लेकिन एक्सपर्ट्स की निगरानी में इन बच्चों को आग की लपटों के बीच बिना डरे निकलना सिखाया गया. अपने साथी दोस्तों को आग से निकलते देख दूसरे बच्चों में भी आत्मविश्वास आया और वो भी आग की लपटों से निकलने लगे.
जानकारी के मुताबिक 600 से अधिक बच्चों को अलग-अलग सरकारी स्कूलों में ट्रेनिंग दी गई. ट्रेनिंग देने वाले अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के बाद कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं ऐसे में आग के बीच से भी सुरक्षित निकला जा सकता है. इसकी ट्रेनिंग दी गई है. ट्रेनिंग देने के दौरान एक्सपर्ट मौजूद थे जो किसी भी हालात से निपट सकने में सक्षम हैं. बच्चों को भूकंप में घायल हुए लोगों को कैसे बगैर स्ट्रेचर के ले जाया जाए, कैसे लोगों को बचाया जाए, इसकी ट्रेनिंग भी दी गई.
पालघर जिले में आए दिन भूकंप के झटके आते रहते हैं. इस जिले में आए दिन भूकंप क्यों आते रहते हैं, इस बात का पता तो अभी तक नहीं चल पाया है. भू-गर्भ वैज्ञानिक उसकी जांच में भी जुटे हैं. हालांकि अभी तक इन झटकों के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस जिले के लोगों में भूकंप की दहशत बनी रहती है. अब जिला प्रशासन लोगों में सावधानी के लिए जागरुकता अभियान और ट्रेनिंग देने में जुट गया है.
ये भी पढ़ें-

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget