एक्सप्लोरर

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर ठाकरे सरकार का वार, आपराधिक धाराओं के तहत आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज

19 अगस्त को जब राणे की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी, तब मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल के पास बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं में टकराव देखने मिल सकता है.

मुंबई: मोदी सरकार में हाल ही में महाराष्ट्र के चार सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है. मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने राज्य में लौटे मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों का धन्यवाद दे रहे हैं. लेकिन शायद महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को केंद्रीय मंत्रियों की यात्रा रास नहीं आ रही है. यही वजह है कि यात्रा के दौरान भीड़ जुटाने के मामले में अब आपराधिक मामला स्थानीय पुलिस ने दर्ज करना शुरू कर दिया है.

सोमवार को मुंबई से सटे ठाणे में केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटील की यात्रा के दौरान जुटी भीड़ को कोरोना नियमों का उल्लंघन बताते हुए तीन आयोजकों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उधर शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा में सांसद संजय राउत ने भी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधा है. राउच ने कहा कि यात्रा में बिना मास्क के लोगों को जुटाना और कोरोना का उल्लंघन करना कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण देने जैसा है लिहाजा पुलिस ने की कारवाई जायज है.

बालासाहब के स्मृति स्थल पर राणे का जाना तय, लेकिन शिवसेना का विरोध 
शिवसेना और सीएम उद्धव ठाकरे के कट्टर विरोधी मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे 19 अगस्त से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत मुंबई से करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान राणे मुंबई के दादर स्थित शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल पर भी अभिवादन करने पहुंचेंगे. यह पहला मौका होगा जब राणे बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल पर जाएंगे. उधर शिवसेना ने नारायण राणे के बालासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल पर जाने को लेकर अपना विरोध जताया है. शिवसेना नेता और लोकसभा सांसद विनायक राउत का कहना है कि बाला साहब ठाकरे से गद्दारी करने वाले को स्मृति स्थल पर जाने का कोई अधिकार नहीं और शिवसैनिक उन्हें इस पवित्र स्थल पर जाने नहीं देंगे.

ऐसे में साफ है कि 19 अगस्त को जब राणे की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी, तब मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल के पास बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं में टकराव देखने मिल सकता है.

राणे के जरिए शिवसेना के गढ़ में सेंध मारी करना चाहती है BJP 
अगले साल यानी 2022 में मुंबई महानगर पालिका के चुनाव होने हैं और बीजेपी नारायण राणे के जरिए मुंबई में रहने वाले कोकण के लोगों को साधने की कोशिश कर रही है. इसी रणनीति के तहत राणे की जन आशीर्वाद यात्रा मुंबई के उन तमाम इलाकों से होकर गुजरेगी जहां शिवसेना का दबदबा है.

ये भी पढ़ें-
India Corona Updates: बीते 5 महीने में सबसे कम मामले आने के बाद आज फिर केस बढ़े, 24 घंटे में टीकाकरण का आंकड़ा भी घटा

तालिबान से भी बदतर पाकिस्तान! सैकड़ों की भीड़ ने महिला के साथ की बर्बरता, कपड़े फाड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget